Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लिंग पहचान कर गर्भपतन करनेवाले डाक्टरों को जेल भेज दूंगाः मन्त्री पण्डित

 

काठमांडू, ९ मार्च । वातावरण मन्त्री लालबाबु पण्डित ने चेतावनी दिया है कि गर्भ में स्थित भ्रुण की लिंग पहचान कर गर्भपतन करनेवाले डाक्टरों को अब जेल जाना पड़ेगा । पेरिनेटलर सोसाइटी अफ नेपाल द्वारा शुक्रबार काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘लिंग पहचान कर गर्भपतन कराना अपराध है । अगर कोई डाक्टर लिंग पहचान कर गर्भपतन के लिए प्रोत्साहित करता है तो ऐसे डाक्टरों को अब जेल भेजना चाहिए ।’

यह भी पढें   रास्वपा महाधिवेशन – उम्मीदवारों के प्रस्तावकों और समर्थकों के लिए नियम सार्वजनिक

मन्त्री पण्डित का कहना है कि इसके लिए कानून भी है, लेकिन पूर्ण कार्यान्वयन नहीं हो पा रहा है । उन्होंने आगे कहा– ‘अब कार्यान्वयन किया जाएगा ।’ स्मरणीय है, यह काम स्वास्थ्य मन्त्रालय मातहत का है । लेकिन उन्होंने कहा– ‘हां मैं स्वास्थ्य मन्त्री नहीं हूं, लेकिन इस विषय को कार्यान्वयन के लिए मैं मन्त्रिपरिषद् बैठक में प्रस्ताव लेकर जाउंगा ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *