Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय दूतावास द्वारा स्वर्ण जयन्ती छात्रवृत्ति के लिए २०० नेपाली छात्रों का चुनाव

 

९मार्च काठमान्डाै


भारतीय राजदूतावास, काठमाण्डौ ने २०० योग्य नेपाली विद्यार्थियों को २०१७–२०१८ के लिए भारत सरकार के प्रतिष्ठित स्वर्ण जयन्ती छात्रवृत्ति कार्यक्रम के लिए चुनाव किया है । सन् १९५१ में शुरु हुए भारत–नेपाल आर्थिक सहकार्य के ५०वे वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में भारत सरकार ने सन् २००२ में योग्य नेपाली विद्यार्थियों के लिए स्वर्ण जयन्ती छात्रवृत्ति कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी । पहले इसके तहत ५० छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती थी । सन् २००७ में छात्रवृत्ति की संख्या बढाकर १०० की गई । सन् २०१२ में इसे २०० कर दिया गया । छात्रवृत्ति कार्यक्रम अन्तर्गत एक एम.बि.बि.एस.के विद्यार्थी कोे प्रति महीना ४००० रुपैया के दर से पाँच वर्ष तक, एक बि.इ. के विद्यार्थी को प्रति महिना ४००० रुपैया के दर से चार वर्ष तक और अन्य स्नातक तह के अन्य संकाय में अध्ययनरत एक विद्यार्थी को प्रति महिना ३००० रुपैया के दर से तीन वर्ष तक दिया जाता है । अब तक नेपाल के ७७ जिला के २१५० से ज्यादा विद्यार्र्थी इस यस स्वर्ण जयन्ती छात्रवृति कार्य से लाभ प्राप्त कर चुके हैं ।
आज (२५ फागुन, २०७४) भारतीय दूतावास, काठमाण्डो ने होटल अन्नपूर्ण, काठमाण्डौ में चयनित २०० योग्य नेपाली विद्यार्थी को बधाई ज्ञापन कर स्वर्ण जयन्ती छात्रवृत्ति के लिए योग्यता का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया । नेपाल के विदेश सचिव माननीय श्री शंकरदास वैरागी प्रमुख अतिथि थे । भारतीय राजदूत माननीय श्री मञ्जिव सिंह पुरी ने विद्यार्थियों को बधाइ दी और पेशागत उपलब्धि हासिल करने का सुझाव दिया तथा नेपाल भारत सम्बन्ध को और भी मजबूत बनाने की उम्मीद की । नेपाल सरकार शिक्षा मन्त्रालय के वरिष्ठ पदाधिकारी और विभिन्न विश्वविद्यालय तथा कालेज उपकुलपति, डीन, रजिस्ट्रार तथा प्राध्यापक कार्यक्रम में सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *