Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान संशोधन साझा विषय है, सबकी सहमति से ही संशोधन होगा – असिम शाह 

 

काठमांडू, बैशाख १५ – संविधान संशोधन के लिए बहसपत्र तैयार करने के लिए गठित कार्यदल के संयोजक असिम शाह ने कहा है कि यह धारणा गलत है कि सरकार एकतरफा रुप से संविधान संशोधन करने जा रही है । उन्होंने बताया कि इस तरह बातों में आकर आप लोग अपने मन में किसी तरह का कोई संदेह नहीं रखेंं ।
प्रधानमंत्री तथा मंत्रि परिषद् के कार्यालय में सोमवार आयोजित संविधानविदों  तथा कानूनविदों के साथ हुए परामर्श बैठक में संयोजक शाहने स्पष्ट किया कि पिछले कुछ समय से कुछ भ्रामक बातें बाहर आ रही है, इस भ्रम को समाप्त करते हुए सभी राजनीतिक दलों तथा उससे संबंधित निकायवालों के साथ बृहत् परामर्श से ही संविधान संशोधन की जाएगी ।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार के १०० दिनों कार्य योजनाओं के अनुरूप ही संविधान संशोधन को लेकर बहसपत्र तैयार करने के लिए उक्त कार्यदल गठन की गई है । उन्होंने कहा कि ‘वर्तमान संविधान का संशोधन किसी एक राजनीतिक दल या केवल सरकार की इच्छा से नहीं वरन पूर्णतः राष्ट्रीय सहमति के आधार पर सम्भव है क्योंकि यह किसी एक का विषय नहीं है यह साझा विषय है । उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा तैयार किए गए बहसपत्र पर बृहत् विचार और बहस होगी, जिसमें सभी की सहमति का दस्तावेज तैयार किया जाएगा उसके बाद ही संविधान संशोधन किया जाएगा ।’

यह भी पढें   मधेश सरकार ने पुलिस को 12 पिकअप जीप सौंपीं

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com