Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें
 

काठमांडू, बैशाख १५ – देशभर में आज (मंगलवार) को बारिश होने का पूर्वानुमान है । कोसी, वागमती और गण्डकी प्रदेश के कुछ स्थानों में पानी पड़ने की जल तथा मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है । इसी तरह मधेश के साथ ही लुम्बिनी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी और हिमाली भूभागों के कुछ स्थानों में मेघगर्जन, बिजली के साथ ही मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना है ।
विभाग ने आज रात कोसी और गण्डकी प्रदेश के एक–दो स्थानों में बिजली के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान किया है । विभाग ने कहा है “कोसी प्रदेश के हिमाली और पहाड़ी भूभाग तथा गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भूभाग के एक–दो स्थानों में मेघगर्जन तथा बिजली सहित भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है ।”
विभाग के अनुसार, दिन में कोसी, मधेश, वागमती और गण्डकी के साथ ही लुम्बिनी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी और हिमाली भूभागों में साधारणतया बादल छाए रहेंगे । लुम्बिनी और सुदूरपश्चिम प्रदेश की तराई भूभागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे । रात, कोसी, मधेश, वागमती और गण्डकी प्रदेश के साथ ही देश के हिमाली और पहाड़ी भूभागों में साधारणतया बादल लगे रहेंगे और तराई भूभागों में आंशिक बादल लगे रहेंगे ।
इसी तरह विभाग ने जानकारी दी है कि कोसी प्रदेश के कुछ स्थानों में और मधेश, वागमती और गण्डकी प्रदेश के कुछ स्थानों में तथा लुम्बिनी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के हिस्सें के कुछ स्थानों में मेघगर्जन, बिजली सहित मध्यम बारिश तथा बर्फबारी की संभावना है ।

यह भी पढें   एसएसबी, पुलिस और नेपाल एपीएफ की समन्वय बैठक, सीमा पर सुरक्षा और तस्करी रोकने पर बनी रणनीति

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com