Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुबई में होली मिलन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ फोटो फीचर सहित

 

१० मार्च,२०१८, हिमालिनी – दुबई |  भब्यता के साथ संपन्न:- मार्च ९ (फागुन २५ गते) दुबई के लोटस डाउनटाउन मेट्रो होटल अपार्टमेंट में गैर आवासीय मधेश संघ, यु ए ई (NRMA-UAE) द्वारा आयोजित “होली मिलन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम- २०१८” भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मधेशसे आमंत्रित चर्चित अभिनेत्री डोली सरकार का नृत्य और चर्चित गायिका अन्जू यादव तथा देवेंद्र साह ‘सोनी’ द्वारा गाया हुवा गीतों ने दर्शक का दिल जीता । कार्यक्रम में स्थानीय मधेसी कलाकार समूहका बेजोड़ प्रस्तुति ने भी दर्शक को झूमाकर रख दिया। उक्त कार्यक्रम में तक़रीबन २५० सहभागी शामिल हुए। कार्यक्रम के सभापति तथा NRMA-UAE के अध्यक्ष संजय कुमार कर्ण ने बताया की इस बार कार्यक्रम में सकभर कोई त्रुटि न हो इसके लिए आयोजक समितिके सभी सदस्य ने बहोत प्रयास किया है। कार्यक्रम सफल करने में बिशेष योगदान देने के लिए कार्यक्रम के अतिथि, मूल प्रायोजक-मेटल क्राफ्ट इंडस्ट्रीज,दुबई के बिनेश यादव जी को आभार प्रकट किया । कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि तथा संघ के बरिष्ठ सलाहकार डॉ. रबिन्द्र कुमार यादव शुभकामना मन्तब्य दिया तथा कार्यक्रम के दूसरे प्रमुख अतिथि तथा संघ के बरिष्ठ सलाहकार एवम गैर आवासीय मधेश संघ,अंतर्राष्ट्रीय समितिके अध्यक्ष बसंत कुमार कुशवाहा ने NRMA -UAE द्वारा कार्यक्रम आयोजना करके प्रवासमे भी मधेशियोंको अपनापन महशुस करानेका अवसर जुटानेके लिए UAE समितिके सभी पदाधिकारिको बधाई दिया। कार्यक्रम संचालन तथा उद्घोसन जगनारायण मंडल ने किया तथा कार्यक्रम संयोजक के रूपमे संयुक्त रूपसे बिनोद पासवान और अमित शर्मा ने भूमिका निर्वाह किया। दोपहर १२ बजे से कार्यक्रम शुरू होकर साम ६ बजे संपन्न हुआ। कार्यक्रम समापन के बाद संछिप्त प्रतिक्रया देते हुए आमंत्रिक चर्चित गायक देवेंद्र सोनी ने कहा “मैं यहां दूसरी बार कार्यक्रम करने आया हूँ और इस बार पहले से ज्यादा अच्छा ब्यवस्थापन पाया, इसके लिए आयोजक को धन्यवाद कहना चाहूंगा”

यह भी पढें   97 वर्षीय गुणमाया बोहरा की अदम्य जीवन गाथा, भोटेकोशी बाढ़ में चमत्कारी बचाव

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com