Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुबई में गैर आवासीय मधेशी संघ द्वारा होली के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व होली मिलन समारोह का आयोजन

 

 

१०मार्च

शुक्रवार मार्च ९, २०१८ को दुबई के डेरा स्थित लोटस डाउन टाउन मेट्रो होटल में , गैर आवासीय मधेशी संघ द्वारा होली के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मधेश से प्रसिद्ध नृत्यांगना व अभिनेत्री डॉली सरकार, गायक देबेन्द्र साह सोनी, गायिका अंजू यादव ने अपनी कलाकारी का बेजोड़ प्रस्तुति पेश किया. कार्यकर्म में यूनाइटेड अरब एमिरात में रहने वाले करीब ३०० मधेशी उपस्थित थे. मधेश से आमंत्रित कलाकार के अलावा, स्थानीय कलाकार ब्रजेश सिंह, शुभाष यादव, रामनाथ महरा, ज्ञान प्रकाश यादव, जयराम यादव आदि ने अपनी प्रस्तुति पेश की. कार्यक्रम गैर आवासीय मधेशी संघ, यु ए ई के अध्यक्ष ई. संजय कुमार कर्ण के सभापतित्व में हुवा.स्वागत वक्तय संघ के यु ए ई , उपाध्यक्ष डॉ. बॉबी सिंह यादव ने की. कार्यकर्म के प्रमुख अतिथि, गैर आवासीय मधेसी संघ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. बसंत कुशवाहा ने होली के अवसर पर शुभकामना व्यक्त की. कार्यक्रम में संघ के सलाहकार डॉ. रबिन्द्र कुमार यादव ने गैर आवासीय मधेशी संघ के उद्देश्य, कार्य क्षेत्र, भूमिका, भविष्य की दिशा के बारे में जानकारी दी. कार्यकर्म का सञ्चालन जग नारायण मंडल व अमित शर्मा ने की. कार्यकर्म के आयोजन में संयोजन की भूमिका धर्मेंद्र गोहिवार ने की. कार्यक्रम के आर्थिक प्रयोजन दुबई में मधेशी व्यवसायी, मेटल क्राफ्ट इंडस्ट्रीज के प्रबंध निर्देशक बिनेश यादव ने किया. दुबई स्थित नेपाली वायु सेवा निगम के आर्थिक व्यवस्थापक नरेश यादव, नेपाली मुस्लिम सोसाइटी, यु ए ई के महामंत्री नौमान सिद्दीकी ने होली के अवसर पर शुभकामना व्यक्त की. कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष संजय कुमार कर्ण, अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुशवाहा व सलाहकार डॉ. रबिन्द्र कुमार यादव ने सम्मान पत्र वितरण किया. गैर आवासीय मधेशी संघ संसार भर बसे मधेसियों को जोड़ने के कार्य में पिछले ७ साल से सक्रीय है व प्रवास में बसे मधेशियो की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम, पर्व त्यौहार का आयोजन, व मधेस में अग्नि पीड़ित, बाढ़ पीड़ित, शीत लहर पीड़ित, मधेस आंदोलन के शहीद व घायल एवं प्रवास में कार्यरत मुश्किल में पड़े श्रमिकों के उद्धार कार्य में भी संलग्न रही है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com