Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अपराधी को बचानें बालों को भी अब होगी कडी सजा, बख्शा नहीं जाएगा : गृहमंत्री थापा

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १० मार्च ।
गृहमंत्री रामबहादुर थापा ने कहा कि बलात्कार पर नियंत्रण के लिए गृह मंत्रालय द्वारा सुरक्षा निकायों को बिशेष पहल करने का निर्देश दिया जा चुका है । पिछले हफ्Þते पर्सा में एक बच्ची का बालात्कार किया गया, जिसका इलाज राजधानी के एक अस्पताल में चल रहा है । गृहमंत्री थापा ने उस बच्ची की सेहत का जायजा लेते हुए इलाज में कोई कसर बाकी न रखÞने का इलाज में शामिल डॉक्टरों को निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि बच्ची के इलाजÞ में सरकार आर्थिक मदद मुहैया कराएगी ।

यह भी पढें   दिनभर अधिकांश भूभाग में बारिश जारी रहने की संभावना,एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा

 गृहमंत्री थापा ने आगे कहा कि बालात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम देने वालोें के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और अपराधी को बचाने की कोशिश करने वालों को भी बख्Þशा नहीं जाएगा ।

इसीतरहा, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने देश और जनता का अहित होने वाला कोई भी न करने की प्रतिबद्धता जताई । प्रधानमंत्री निवास बालुवाटार में देशभक्त जनगणतांत्रिक मोर्चा का ज्ञापन पत्र लेते हुए प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि देश की भौगोलिक अखंडता और राष्ट्रीयता की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है । प्रधानमंत्री ओली को सीपी गजुरेल के नेतृत्व वाले देशभक्त जनगणतांत्रिक मोर्चा की टोली ने ज्ञापन पत्र सौंपा था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com