Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 13 मार्च 2018

 

मेष(Aries): घर, परिवार और संतानों के मामले में आज आपको आनंद और संतोष की भावना का अनुभव होगा। आज आप सगे-सम्बंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार-धंधे के संबंध में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। आग, पानी और वाहन दुर्घटना के प्रति सजग रहें।

वृषभ(Taurus): व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। नए आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहनेवाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव विभोर करेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। तीर्थयात्रा कर सकते हैं। अत्यधिक काम के बोझ दबाव से थकान महसूस करेंगे।

मिथुन(Gemini): किसी भी प्रकार के अनिष्ट से बचने के लिए आज क्रोध की भावना पर नियंत्रण रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। ऑपरेशन कराने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है, अगर बहुत जरूरी नहीं हो तो इसे टाल भी सकते हैं। खर्च बढ़ जाने से आर्थिक तंगी महसूस करेंगे। कुटुंबीजनों और सहकर्मियों के साथ मनमुटाव और स्वास्थ्य नरम रह सकता है।

Rashifal

कर्क(Cancer): गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन मौज-शौक और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आप सराबोर होंगे। मित्रों एवं परिवार के साथ मनोरंजन के स्थान या पर्यटन पर जाने का अवसर मिल सकता है। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्राभूषण आदि की खरीदारी होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान-सम्मान तथा व्यवसाय के क्षेत्र में साझेदारी से लाभ मिलेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण होगा। प्रेमीजनों को प्रणय में सफलता मिलेगी।

सिंह(Leo): 
गणेशजी कहते हैं कि आज आपके परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर आप आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। बीमार व्यक्तियों को रोग से मुक्ति मिलेगी। ननिहाल की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी।

यह भी पढें   नेपाल-भारत सीमा पर बढ़ी नाराज़गी, सरकार मौन, सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने भी उठाए सवाल

कन्या(Virgo): आज आप संतान की समस्या से चिंतित रहेंगे। अपच आदि पेट दर्द की बीमारियों की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है। बौद्धिक चर्चा तथा बातचीत में भाग न लें। प्रणय प्रकरण में सफलता मिलेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात हो सकती है। कामुकता अधिक रहेगी।

तुला(Libra): गणेशजी कहते हैं कि अत्यधिक संवेदनशीलता और विचारों के बवंडर से आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। माता और स्त्रियों के मामले में आपको चिंता रहेगी। यात्रा के लिए आज का दिन अनुकूल न होने से संभव हो तो यात्रा टाल दें। छाती के दर्द से परेशानी हो सकती है। जमीन सम्बंधी मामलों में सावधानीपूर्वक व्यवहार करने की गणेशजी सलाह देते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा।

यह भी पढें   संविधान संशोधन पर हर्क साम्पाङ के ९ सूत्रीय सुझाव ! प्रत्यक्ष निर्वाचित राष्ट्रपतीय प्रणाली की वकालत

वृश्चिक(Scorpio): गणेशजी की कृपा से आज का दिन खुशीपूर्वक व्यतीत करेंगे। नए कार्य की शुरुआत करेंगे। घर में भाई-बहनों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। स्वजनों और मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात होगी। लघु प्रवास का योग है। आज आपके कार्य सफल होंगे। भाग्य में लाभदायक परिवर्तन हो सकते हैं। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

धनु(Sagittarius): दिन मध्यम फलदायी साबित होगा, ऐसा गणेशजी बताते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी पैदा होने के कारण मनमुटाव हो सकता है। आज आपके मानसिक व्यवहार में दृढ़ता कम होने से कोई भी निर्णय तेजी से नहीं ले सकेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। व्यर्थ धन खर्च और कार्यभार आपके मन को परेशान कर सकते हैं।

यह भी पढें   सरकार के लिए हर्क साम्पाङ का ३३ सुत्रीय सुझाव

मकर(Capricorn): गणेशजी के आशीर्वाद से आज निर्धारित कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। ऑफिस या व्यवसायिक स्थान पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा। गृहजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों और स्नेहीजों के साथ मुलाकात से खुशी का वातावरण रहेगा। उत्तम भोजन और वस्त्राभूषण मिलेंगे तथा वैवाहिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा।

कुंभ(Aquarius): गणेशजी आज किसी की जमानत लेने तथा आर्थिक लेन-देन नहीं करने की सलाह देते हैं। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। स्वजनों के साथ मतभेद हो सकता है। किसी का हित करने में स्वयं परेशानी में पड़ जाने की आशंका है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। मानहानि की संभावना है।

मीन(Pisces): सामाजिक कार्यों या समारोहों में भाग लेने का अवसर आएगा। मित्रों एवं स्नेहीजनों के साथ मुलाकात से मन को खुशी मिलेगी। सुंदर स्थान पर पर्यटन का आयोजन होगा। शुभ समाचार मिलेगा। जीवनसाथी और संतानों से लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धन प्राप्त होने की संभावना है। वस्तुएं खरीदने के लिए अनुकूल दिन है, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *