Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल: 15 मार्च 2018

 

मेष(Aries): आज आपका मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद करने का दिन है। मित्रों से भेंट उपहार मिलेंगे तथा आपका भी मित्रों के पीछे खर्च होगा। नई मित्रता के कारण भविष्य में भी लाभ हो सकता है। संतान से लाभ होगा। प्रवास का आयोजन हो सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

 वृषभ(Taurus): आज का दिन नौकरी करने वालों के लिए शुभ है। नए कार्य का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर रहेगी। प्रमोशन भी हो सकता है। गृहस्थ जीवन में मधुरता आएगी। आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। सरकारी लाभ मिलेगा।

मिथुन(Gemini): किसी भी नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। शरीर में थकान और आलस्य रहने से कार्य करने में उत्साह नहीं होगा। पेट संबंधित रोगों से परेशानी हो सकती है। नौकरी या व्यापार में भी विपरीत परिस्थितियां रहेंगी, इससे उच्चाधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। खर्च भी अधिक हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आज कोई निर्णय न लें।

राशिफल: 15 मार्च 2018

कर्क(Cancer): आज का दिन आपके लिए सचेत रहने वाला है। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करें। वाणी पर तथा क्रोध पर संयम रखने से अनिष्ट दूर कर सकेंगे। अधिक खर्च होने की भी आशंका है। निषेधात्मक तथा अनैतिक कार्यों से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं।

यह भी पढें   मधेश की राजनीतिक यात्रा- पहचान की प्राप्ति, अधिकार की खोज और नेतृत्व की चुनौती : डॉ. सुशिल भट्टराई

सिंह(Leo): वैवाहिक जीवन में तकरार हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने साझेदार तथा व्यापारियों के साथ धीरज से काम लें। संभव हो तो निरर्थक चर्चा या विवाद में ना जाएं। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता कम मिलेगी।

कन्या(Virgo): आज के दिन आप स्फूर्ति तथा स्वस्थता का अनुभव करेंगे। घर में भी तथा नौकरी के स्थल में भी वातावरण आनंददायी रहेगा। साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। कार्य संपन्नता के कारण आपको यश मिलेगा। खर्च अधिक हो सकता है।

तुला(Libra): आप का दिन मध्यम फलदायी होगा। संतान की चिंता आपको परेशान कर सकती है। वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें तो बेहतर होगा। किसी प्रियजन के साथ भेंट होगी। प्रवास टालिएगा। नौकरी तथा व्यापार में लाभ होने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ेगी।

यह भी पढें   भारत-नेपाल ऊर्जा सहयोग: संयुक्त निर्देशक समिति और कार्यदल की 13वीं बैठक पोखरा में संपन्न

वृश्चिक(Scorpio): आज शांत चित्त से दिन बिताने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। संबंधियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक हानि की आशंका है। दांपत्य जीवन का सुख और आनंद मिलेगा। आज आपका व्यवहार सामान्य रहेगा। रुचिकर भोजन मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में यशकीर्ति में वृद्धि होगी।

धनु(Sagittarius): नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। भाई-बंधुओं से मेल-जोल में वृद्धि होगी तथा परिजनों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाग्य में वृद्धि होने की संभावना है। आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। कार्य सफलता का दिन है। सामाजिक दृष्टि से मान-सम्मान मिलेगा।

मकर(Capricorn): आज के दिन परिजनों के साथ कलह के प्रसंग न हो, इसका ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी पर संयम आपको कठिनाई से बाहर निकाल लेगा। आंख में पीड़ा होने की आशंका है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देना होगा। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें यश प्राप्त होगा। आरोग्य की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को लाभ होगा।

यह भी पढें   प्रतिनिधि सभा की बैठक दो सप्ताह के लिए स्थगित

कुंभ(Aquarius): आज का दिन शुभ फलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक तथा मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। भौतिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अच्छा अनुभव हो सकता है। परिजनों के साथ प्रवास में सुरुचिपूर्ण भोजन करने का तथा भेंट उपहार मिलने पर आप आनंदित होंगे। आध्यात्मिक विचार आपके मन को छू लेंगे।

मीन(Pisces): लोभ या लालच में न फंसने की गणेशजी सलाह देते हैं। आर्थिक विषय में बहुत सावधानी रखें। पूंजी-निवेश अथवा सही, मुहर करने से पहले ध्यान रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। एकाग्रता भी कम रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च हो सकता है। परिजनों से मतभेद होने की आशंका है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *