लालू का क्या होगा? चारा घोटाले के चौथे मामले में आज आएगा फैसला
रांची/पटना . बिहार उपचुनाव में अपनी पार्टी के बेहतरीन प्रदर्शन से गदगद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दरअसल चारा घोटाले के चौथे मामले में रांची की विशेष सीबीआई अदालत में आज लालू यादव पर फैसला सुनाया जाना है.
चारा घोटाले का यह मामला दुमका कोषागार से जुड़ा हुआ है. लालू यादव के ऊपर आरोप है कि उन्होंने 1995 और 96 के बीच बिहार के मुख्यमंत्री रहते हुए कोषागार से 3.13 करोड़ की अवैध निकासी की. इस मामले में लालू समेत पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा और 29 अन्य लोग आरोपी हैं. चारा घोटाले में केस नंबर आरसी 38A/96 के तहत लालू पर दर्ज यह मामला दुमका कोषागार से तकरीबन 3.13 करोड़ की अवैध निकासी से जुड़ा है.

