Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली कांग्रेस बनाएगी अब एक अलग ही सरकार, देउवा बनेगे प्रधानमन्त्री !

 

काठमांडू, १६ मार्च । देश में नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली प्रधानमन्त्री हैं, वह संसदीय गणित में स्पष्ट बहुमत में भी हैं । इसीलिए तत्काल ओली प्रधानमन्त्री से बाहर हो जाएंगे, यह सम्भव नहीं है । ऐसी ही अवस्था में आप सुन रहे हैं कि नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा भी भी प्रधानमन्त्री बन रहे हैं । क्या यह सम्भव है ? हां, नेपाली कांग्रेस इस कथन को सम्भव बनाने की तैयारी में लगी है । यह समाचार आज प्रकाशिन राजधानी दैनिक में है ।
कांग्रेस ने पार्टी संसदीय दल का विधान परिवर्तन कर छाया सरकार बनाने की तैयारी किया है, जहां प्रधानमन्त्री के रुप में पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा होंगे । कांग्रेस ने कहा है कि सरकार की गतिविधि को निगरानी करने के लिए और संसद को प्रभावकारी बनाने के लिए छाया सरकार गठन किया जा रहा है । कांग्रेस नेता बालकृष्ण खाँड के अनुसार चैत्र ९ गते पार्टी केन्द्रीय समिति बैठक आयोजन हो रहा है, वही बैठक छाया सरकार गठन के संबंध में निर्णय करनेवाला है ।
नेता खाँड ने कहा है– ‘चैत्र ९ गते केन्द्रीय समिति बैठक आह्वान किया गया है, छाया सरकार के लिए इस बैठक में आवश्यक छलफल होने जा रहा है, संसदीय दल के नेता के नेतृत्व में सरकार निर्माण होगी । उनका कहना है कि ओली सरकार में जितने मन्त्री रहेंगे, छाया सरकार में भी उतना ही मन्त्री रहेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *