Sun. Oct 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 16 मार्च

 

मेष(Aries): गणेशजी की कृपा से आज का दिन का शुभ रहेगा। आप आत्मजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों से लाभ होगा एवं उनके पीछे धन भी खर्च होगा। बड़े-बुजुर्गों और स्नेहीजनों का साथ मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ के साथ-साथ संतान से भी लाभ होगा।

  वृषभ(Taurus): आज आप नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों पर उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। पुराने कार्य भी पूरे होंगे। प्रमोशन से आर्थिक लाभ हो सकता है। उपहारों एवं मान-सम्मान से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन(Gemini): 
मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों का है। शारीरिक रूप से अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। पेट के दर्द से परेशानी हो सकती है। धन का अपव्यय होगा। व्यवसाय में बाधाएं उपस्थित हो सकती हैं। संतानों की तरफ से चिंता हो सकती है। राजकीय बाधाएं परेशान कर सकती हैं।

कर्क(Cancer): 
आज आप क्रोध से दूर रहें। कामवृत्ति और चोरी जैसे अनैतिक विचारों पर संयम रखिएगा क्योंकि असंयमी होने से कार्य बिगड़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। परिवार में झगड़े-फसाद न हों इसका खास ध्यान रखें।

यह भी पढें   अपनी जीत के बाद थापा चले पार्टी कार्यालय सानेपा

सिंह(Leo): आज का दिन मध्यम फलदायी है। दांपत्य जीवन में कहासुनी और व्यापार के क्षेत्र में साझेदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ भेंट हो सकती है, जिसमें सावधानी बरतें।

कन्या(Virgo): 
घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। आरोग्य की प्राप्ति होगी। बीमारी से पीड़ित लोगों की स्थिति सुधरेगी। आर्थिक रूप से लाभ होगा एवं यश भी मिलेगा। साथ काम करने वालों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मायके से अच्छे समाचार आ सकते हैं।

तुला(Libra): आज आप का दिन सुखपूर्वक बीतेगा। बौद्धिक प्रवृत्तियों एवं चर्चाओं में दिन बीतने की संभावना है। आज कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मकशक्ति का श्रेष्ठ उपयोग आप कर पाएंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। आपकी प्रगति होगी और स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा। शारीरिक स्फूर्ति एवं प्रफुल्लित मन का आभास होगा, पर मन में आने वाले विचार आपको विचलित कर सकते हैं।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन : श्यामकृष्ण खड्गी सभापति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी वापस नहीं लेंगे

वृश्चिक(Scorpio): आज का दिन शांतिपूर्ण रूप से व्यतीत करें क्योंकि मन चिंताग्रस्त रहेगा एवं निजी संबंधियों से अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी, धनहानि एवं मानहानि हो सकती है। दस्तावेजी कार्यवाहियों में खास सावधानी बरतें, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

धनु(Sagittarius): आज आप रहस्यों और आध्यात्मिकता के रंगों में रंगे रहेंगे। बंधु-बांधवों के साथ आप का व्यवहार अच्छा रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। कार्य सफलता एवं प्रतिस्पर्धियों से होड़ में विजय मिलेगी। छोटे प्रवास पर जा सकते हैं। भाग्यवृद्धि के साथ-साथ सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा।

मकर(Capricorn):
 आज आप शेयर मार्केट के सट्टों एवं व्यापार में निवेश कर सकते हैं। अचनाक धन लाभ होने की आशंका है। परिजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। गृहणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। आंखों में पीड़ा होने की आशंका है। नकारात्मक विचारों पर पूर्णरूप से संयम रखने को गणेशजी कहते हैं।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन – किशोर सिंह राठौर ने अपनी उम्मीदवारी ली वापस

कुंभ(Aquarius): आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। घर के लोगों और मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते है। मित्रों एवं स्वजनों की तरफ से उपहार मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। मन से नकारात्मक विचारों को दूर रखें।

मीन(Pisces): आज मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी और एकाग्रता की कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। पूंजी निवेश में आज विशिष्ट ध्यान रखने की जरूरत है। स्वजनों से आज मनमुटाव हो सकता है। किसी छोटे लाभ के पीछे बड़ी हानि न हो जाए, इसका खास ध्यान रखें, आध्यात्मिक कार्यों में ही दिन पूर्ण हो जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com