Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 17 मार्च

 

मेष(Aries): आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। विवाहोत्सुकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक रूप से आपको यश-कीर्ति मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। पर्यटन का आयोजन आप कर पाएंगे, परंतु मध्याह्न के बाद मानसिक एकाग्रता में आपको कमी दिखाई देगी। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। स्वजनों के साथ मतभेद होगा। धन खर्च होगा।

वृषभ(Taurus): आज स्वस्थ रहेंगे और मानसिक तनाव कम होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष का आपको अनुभव होगा। व्यावसाय में यश मिलेगा। आपके कार्य की सराहना होगी और उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। मध्याह्न के बाद नए कार्य का आप आयोजन कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा तथा जीवनसाथी और पुत्र से भी लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन(Gemini): आजका दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव आएगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की अप्रसन्नता से मन व्यग्र हो सकता है। धनका व्यय अधिक होगा। संतानों की चिंता सताएगी। मध्याह्न के बाद आपके कार्य में सफलता दृष्टिगोचर होने पर आपका मन प्रसन्नता का अनुभव करेगा। व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। बडे-बूढ़ों के आशीर्वाद से आपका कार्य संपन्न होगा। व्यवसाय में पदोन्नति के योग है। धन की प्राप्ति होगी।

यह भी पढें   जेन जी उम्र समूह के सांसदों के साथ प्रधानमंत्री बालेन की बातचीत

कर्क(Cancer): क्रोध पर नियंत्रण रखिएगा। अनैतिक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। धन की तंगी महसूस कर सकते हैं। मध्याह्न के बाद का समय अनुकूल रहेगा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। आमोद-प्रमोद के पीछे धन का व्यय होगा। व्यावसायिक स्थल पर अधिकारियों से संभलकर रहिएगा। विदेश में रहने वाले संबंधियों के समाचार प्राप्त होंगे। किसी के साथ वाद-विवाद या उग्र चर्चा में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं।

सिंह(Leo): आज आपको मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद के पल गुजारेंगे, साथ में पर्यटन की भी संभावना है। मध्याह्न के बाद अधिक विचारों के कारण मानसिक रूप से आप थकान महसूस करेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी, वाणी पर संयम रखें। धन की तंगी हो सकती है।

कन्या(Virgo): आजका दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्य में सफलता मिलने से आज आप आनंदित रहेंगे। आपकी यश-कीर्ति में भी वृद्धि होगी। परिवार का वातावरण अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रफुल्लितता और स्वस्थता का अनुभव करेंगे। भावना के प्रवाह में आप अधिक न बह जाएं इसका ध्यान रखिएगा। मध्याह्न के बाद आपका दिन मनोरंजन में बीतेगा। व्यापार में साझेदारों से लाभ होगा।

यह भी पढें   मंत्री विराज भक्त श्रेष्ठ ने दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा रद्द की

तुला(Libra): लेखनकार्य और सृजनात्मक प्रवृत्तियों के लिए आज का दिन शुभ है। बौद्धिक चर्चा में लाभ लेने के लिए भी आज आप सोच सकते हैं। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आज कुछ अधिक भावनाशील रहेंगे। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।

वृश्चिक(Scorpio): भावुकता पर संयम रखने से मानसिक व्यग्रता का अनुभव कम होगा। वित्तीय मामलों का आयोजन होगा। वस्त्राभूषण एवं सौंदर्य प्रसाधनों के पीछे खर्च होगा। माता से लाभ होगा। मध्याह्न के पश्चात विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएंगे। नए काम की शुरुआत न करें। बौद्धिक एवं तार्किक कार्य करें। पेट में तकलीफ हो सकती है।

धनु(Sagittarius): परिजनों के साथ पारिवारिक विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। मित्रों के साथ धनिष्ठता बढ़ेगी और प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। आज भाग्यवृद्धि का योग है, परंतु मध्याह्न के बाद कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। मानसिकरूप से व्यग्रता रहेगी। प्रसाधनों के पीछे स्त्रियों का धन का व्यय होगा। जमीन, मकान, वाहन आदि का सौदा संभलकर कीजिएगा। विद्या प्राप्ति के लिए समय अच्छा है।

यह भी पढें   भारत विकास परिषद ने अनु बस्ती गम्हरिया के बच्चों के बीच बांटी पाठ्य सामग्री, शिक्षा के प्रति किया प्रेरित

मकर(Capricorn): आज धार्मिक विचारों के साथ-साथ धार्मिक कार्यो में खर्च भी होगा। अधिक वाद-विवाद से परिवार का वातावरण बिगड़ सकता है। परिजनों को आपसे असंतोष हो सकता है। मध्याह्न के बाद आपका मन चिंतामुक्त रहेगा। मित्रों-स्वजनों से हुइ मुलाकात से मन आनंदित हो उठेगा। आज भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों का प्रेम आप पर बरसेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं।

कुंभ(Aquarius): आज आप का मन प्रफुल्लित रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। गहन चिंतनशक्ति और आध्यात्मिकता दोनों में आप का मन डूबा रहेगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी पर संयम रखिएगा। अनापेक्षिक धन-व्यय से संभलकर चलिएगा। निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा।

मीन(Pisces): किसी के साथ धन से सम्बंधित व्यवहार न करने की तथा किसी के विवाद में न पड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं। मन एकाग्र करने का प्रयास कीजिएगा। आज खर्च पर संयम रखना होगा। मध्याह्न के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक रूप से भी आपको स्वस्थता का अनुभव करेगा। मित्रों से उपहार आदि मिलेंगे। परिजनों से सुख मिलेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com