Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीयसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारो के उम्मीदवारी दर्ज, आज होगें मतदान

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १८ मार्च ।
राष्ट्रीयसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने उम्मीदवारी दर्ज कराई है ।उपाध्यक्ष पद के लिए नेकपा माओवादी केंद्र की शशिकला दाहाल और नेपाली कांग्रेस की वृंदा देवी आले राना ने उम्मीदवारी दर्ज कराई, ये जानकारी संघीय संसद सचिवालय के सहायक प्रवक्ता केशव अर्याल ने दी ।

उम्मीदवारी पंजीकरण के लिए कल सुबह ११ बजे से दोपहर २ बजे तक की समयावधि निर्धारित की गई थी ।राष्ट्रीय सभा की आज होने वाली बैठक में उपाध्यक्ष पद का चुनाव होगा । उपाध्यक्ष के चुनाव में अध्यक्ष को छोड़कर बाकी ५८ सदस्य मतदान करेंगे ।

यह भी पढें   नेपाल की बाढ़ का असर उत्तर प्रदेश तक, गंडक नदी से अब तक 13 अज्ञात शव बरामद

इसीतरहा, उपराष्ट्रपति पद के लिए वाम गठबंधन की ओर से मौजूदा उप–राष्ट्रपति नंद बहादुर पुन की ही एकल उम्मीदवारी दर्ज होने के साथ पुन निर्विरोध निर्वाचित हुई है । संघीय संसद नयाबानेश्वर में औपचारिक रुप में निर्वाचित होने की घोषणा होगी । कल हि संसद भवन पहुँचकर उपराष्ट्रपति पुन ने अपनी उम्मीदवारी दर्ज करवाई । उनका प्रस्ताव एमाले नेता सुवास नेम्वांग ने किया और समर्थन माओवादी केंद्र के नेता देव गुरुंग ने ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com