Mon. Oct 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चौधरी को जेल के भीतर ही शपथ !

 

काठमांडू, १९ मार्च । टीकापुर हत्याकाण्ड के अभियोगी के रुप में कैद जीवन भुगत रहे कैलाली निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित रेशम चौधरी को जेल के भीतर ही शपथ ग्रहण कराने की तैयारी गृह मन्त्रालय ने शुरु किया है । आज प्रकाशित अन्नपूर्ण दैनिक के अनुसार गृह मन्त्रालय ने वातावरण निर्माण के लिए राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) के शीर्ष नेताओं से आग्रह भी किया है । समाचार स्रोत को कहना है कि इसके लिए नेताओं के साथ वार्ता जारी है ।

यह भी पढें   आखिर PHP क्या है? इसमें ऐसी कौन-सी ऐसी गलती मिली है जिससे हजारों वेबसाइट्स पर खतरा पैदा हो गया?


राजपा की मांग अनुसार चौधरी को जेल के भीतर शपथ दिला कर चुनाव में विजयी होने का प्रमाणपत्र दिया जा रहा है । राजपा ने चौधरी के ऊपर लगई गई मुद्दा वापस के लिए सरकार से आग्रह किया था । लेकिन उस मांग को अस्वीकार करते हुए सरकार ने अदालत से आनेवाला अन्तिम निर्णय तक प्रतीक्षा करने के लिए राजपा से आग्रह किया गया है । इसके लिए राजपा भी राजी हुई है । समाचार में कहा गया है कि शपथ सम्बन्धी वातावरण निर्माण के लिए ही चौधरी को कैलाली से काठमांडू लाया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com