Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी मन्त्रियों के लिए पार्टी आचार संहिता जारी

 

काठमांडू, २० मार्च । नेकपा माओवादी केन्द्र ने पार्टी की ओर मन्त्री बन कर सरकार में शामील होनेवालों के लिए आचार संहिता जारी किया है । सरकार में नेतृत्व करनेवाले गृहमन्त्री रामबहादुर थापा की सरकारी निवास पुल्चोक में सम्पन्न बैठक ने यह आचार संहिता जारी किया है । एक मन्त्री ने बताया कि आचार संहिता अनुसार पार्टी के सम्पर्क में रहकर कार्य सम्पादन करना चाहिए, गम्भीर प्रकृति के निर्णय करने से पूर्व मन्त्रियों को पार्टी में विचार–विमर्श करना चाहिए, मन्त्रिपरिषद् बैठक से पूर्व और बैठक बाद उसके बारे में पार्टी में आवद्ध मन्त्रियों के बीच विचार–विमर्श होना चाहिए ।
इसीतरह आचार संहिता में उल्लेख है कि हर राजनीतिक नियुक्ति पार्टी समन्वय के आधार होना चाहिए, सरकार में रहनेवाले मन्त्रियों ने हर १५ दिन में अपनी काम की समीक्षा पार्टी में देना चाहिए, हर महिना एक मन्त्री बराबर १५ हजार रुपैयां पार्टी को सहयोग (लेबी) स्वरुप देना चाहिए । बैठक में पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड, नेता नारायणकाजी श्रेष्ठ और माओवादी मन्त्रियों की सहभागिता थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *