Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आपुर्ति मन्त्री यादव और विदेश मन्त्री स्वराज के बीच भेटवार्ता

 

काठमांडू, २० मार्च । भरत भ्रमण मे रहे नेपाल के उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मन्त्री मातृका यादव और भारतीय विदेशमन्त्री सुष्मा स्वराज के बीच भेटवार्ता सम्पन्न हुआ है । प्राप्त समाचार के अनुसार वार्ता मे दो देशों की पारस्परिक सम्बन्ध, अर्थपूर्ण आर्थिक सहकार्य के संबंध में विचार–विमर्श हुआ है । नयां दिल्ली में सम्पनन भेटवार्ता में विकास और समृद्धि के लिए भारतीय सहयोग जारी रहने का प्रतिबद्धता मन्त्री स्वराज ने दिया है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 16 अप्रैल 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083


स्वराज से मिलने से पहले मन्त्री यादव ने भारतीय वाणिज्य तथा उद्योग मन्त्री सुरेश प्रभु के साथ द्विपक्षीय व्यापार, पारवहन तथा निमेष के सम्बन्ध में विचार–विमर्श किया था । परराष्ट्र मन्त्रालय स्रोत के अनुसार दो मन्त्रियों के बीच बुहराष्ट्रीय व्यापार प्रणाली सबलीकरण के सम्बन्ध में विचार आदान–प्रदान हुआ है । मन्त्री यादव भारतीय वाणिज्य मन्त्रालय की निमन्त्रण में विश्व व्यपार संगठन की अनौपचारिक बैठक में सहभागी होने के लिए सोमबार नयां दिल्ली गए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed