Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभी प्रदेशों के मुख्यमन्त्री और पदाधिकारी को काठमांडू में बुलाया गया

 

काठमांडू, २० मार्च । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने सभी (७) प्रदेशों के मुख्यमन्त्री और प्रमुख सचिव को काठमांडू बुलाए हैं । बुधबार उन लोगों के साथ प्रधानमन्त्री ओली सामूहिक विचार–विमर्श करने जा रहे हैं । प्रधानमन्त्री निकट स्रोत का कहना है कि प्रदेश संचालन खातिर आवश्यक सहजीकरण के लिए प्रधानमन्त्री ने उन लागों को काठमांडू में बुलाया है । स्मरणीय हैं, प्रदेश के प्रायः अधिकांश मन्त्री अभी काठमांडू में ही है, उन लोगों का कहना है कि प्रदेश में अभी मन्त्रियों को कोई भी काम नहीं मिल रहा है । ऐसी ही अवस्था में प्रधानमन्त्री ने उन लोगों को काठमांडू में बुलाया है, जिसको अर्थपूर्ण रुप में देखा जा रहा है ।

यह भी पढें   मधेश का प्रथम सूर्य मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा संपन्न


समाचार स्रोतका कहना है कि बैठक में मुख्य न्यायाधीवक्ता भी सहभागी होने जा रहे हैं । बैठक में प्रदेश सरकार सञ्चालन में उत्पन्न समस्या, पूर्वाधार विकास की अवस्था आदि विषयों में विचार–विमर्श किया जाएगा । स्मरणीय बात यह भी है कि प्रदेश सरकार संचालन के लिए अभी कर्मचारियों का भी अभाव दिखाई दे रहा है, इसके बारे में भी बैठक में विचार–विमर्श होने जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *