Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नियमावली मस्यौदा समिति में पोखरेल

 

काठमांडू, २३ मार्च । प्रतिनिसभा की नियमावली मस्यौदा समिति के सभापति में नेकपा एमाले के सांसद कृष्णभक्त पोखरेल चयन हुए हैं । दूसरे संविधानसभा में मस्यौदा निर्माण के लिए सक्रिय योगदान करनेवाले पोखरेल अधिवक्ता भी हैं ।
१३ सदस्यीय मस्यौदा समिति में नेकपा एमाले से पोखरेल के अलवा रवीन्द्र अधिकारी, जुलीकुमारी महतो, वृजेशकुमार गुप्ता, विन्दा पाण्डे हैं । इसीतरह नेपाली कांग्रेस की ओर से दिलेन्द्रप्रसाद बडू और डा. मिनेन्द्र रिजाल हैं । माओवादी की ओर से देव गुरुङ, रेखा शर्मा, संघीय समाजवादी फोरम की ओर से विमलप्रसाद श्रीवास्तव, राजपा से लक्ष्मणलाल कर्ण और नेपाल मजदूर किसान पार्टी की ओर से प्रेम सुवाल सदस्य हैं ।

यह भी पढें   सरकार की नियत सही है –सभापति लामिछाने 


प्रतिनिधिसभा अन्तर्गत रहनेवाला संसदीय समिति का नाम और संख्या निधारण की जिम्मेदारी मस्यौदा समिति को दी गई है । सभापति पोखरेल के अनुसार सोमबार से मस्यौदा के सम्बन्ध में विचार विर्मश होने जा रहा है । कहा गया है– लेखा समिति, राज्य व्यवस्था समिति, विकास समिति, अन्तर्राष्ट्रिय सम्बन्ध समिति, अर्थ समिति, सुशासन अनुगमन समिति, प्राकृतिक स्रोत साधन समिति जैसे समिति निर्माण करने की तैयारी हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *