भ्रष्टाचार मुक्त न्यायालय निर्माण करुंगाः कानून मन्त्री
काठमांडू, २३ मार्च । कानून, न्याय तथा संसदीय मामिला मन्त्री शेरबहादुर तामाङ ने कहा है कि अब वह भ्रष्टाचारमुक्त न्यायालय निर्माण के लिए लगेंगे । रिपोटर्स क्लब में विहीबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘मैं भी सुन रहा हूं कि न्यायालय में व्यापक भ्रष्टाचार होता है । पीडितों से ज्यादा पीडक फायदा लेते हैं । अब पीडक बच न पाए, इसके लिए काम करना चाहिए ।’

न्यायालय में होनेवाला भ्रष्टाचार नियन्त्रण करने के लिए और न्यायाधिशों को सम्पत्ति सार्वजनिक करने के लिए कानुनी लाने की प्रतिबद्धता भी कानुन मन्त्री तामाङ ने की है । उन्होंने कहा है कि न्याय परिषद् ऐन संशोधन कर न्यायाधिशों की सम्पत्ति विवरण सार्वजनिक करने की व्यवस्था की जाएगी । मन्त्री तामाङ ने आगे कहा– ‘अभी तक न्यायाधिशों की सम्पत्ति सार्वजनिक सम्बन्धी व्यवस्था नहीं है, लेकिन अब मैं उसके लिए कानुन निर्माण करुंगा ।’

