Mon. Aug 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लाहान में शक्तिशाली बम बिस्फोट, ८ घायल ६ की अवस्था गम्भीर

 

मनोज बनैता, लहान ९ चैत्र ।

सिराहा के लहान बजार स्थित एक सोनाचाँदी दुकान मे आज शक्तिशाली बम बिस्फोट हुवा है । सोनाचाँदी के लिए बहुत ही ब्यस्त ब्यापारिक बजार के रुप मे प्रसिद्ध लाहान के पुराना बजार मे अवस्थित दुर्गा मन्दिर के पश्चिम् मे रहे विकास ट्रेडर्स मे शक्तिशाली कुकर बम बिस्फोट हुवा है । दोपहर करिब एक बजे के आसपास हुवे उक्त बिस्फोटमे कुल ८ लोग घायल हुवे है । घायल मध्ये एक ७ वर्ष का बालक भी है । विकास शारडा के अनुसार दुकान मे एक अपरिचित ने सामान सहित का एक बैग रख्ने के लिए दिया था ।उसी बैग मे बिस्फोटक होने की बात कही जा रही है । विस्फोट के उक्त दुकान मे लाखो का नुकसान हुवा है । विकास शारडा सहित उनका भाइ राहुल शारडा, स्टाफ अस्मिता चौधरी, बिनिता चौधरी इसी तरह मझौरा के रहनेवाले ग्राहक सिकिन्द्र यादव का ७ वर्ष का बेटा सतिस यादब और पत्नी देव कुमारी यादब का इलाज सप्तरिशी अस्पताल मे किया जारहाहै ।  माधोपुर की बबिता यादब और सप्तरी सुरुङ्गा नगरपालिका ६ की रहनेवाली मोनिका देवी राम का ईलाज लाहान स्थित रा. उ. मु अस्पतालमे हो रहा है । घायलो मे ६ लोगो की अवस्था गम्भीर बताई जारही है । प्रहरी श्रोत के अनुसार उक्त घटना की न्यायिक अनुसन्धान हो रही है । हैरानी कि बात यह है कि कुछ दिन पहले हुअा बम बिस्फोट भी १ बजे के आसपास ही हुअा था ।

यह भी पढें   पत्रकारों द्वारा मांग ...गृहमंत्री गुरुङ इस्तीफा दें

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com