Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली काँग्रेस के बैठक आज पुनः बैठेगें, पार्टी की पराजय के लिए नेतृत्व जिम्मेदार

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २५ मार्च ।
चुनाव में पराजय के विषय में समीक्षा के लिए बुलाई गई नेपाली कांग्रेस केंद्रीय कार्यसमिति की आज दूसरे दिन की बैठक में भी नेताओं ने पार्टी की हार के विषय में अपनी अपनी धारणा रखी ।
पार्टी मुख्यालय सानेपा में बुलाई गई बैठक में केंद्रीय सदस्यों नरहरि आचार्य, दिलेंद्र प्रसाद बडू, जीवन बहादुर शाही, नवींद्र राज जोशी, गुरुराज घिमिरे, कल्याण कुमार गुरुंग, वीरबहादुर बलायर और हरिप्रसाद नेपाल ने अपने अपने विचार रखे थे ।

यह भी पढें   मुगु में भूकंप

इनमें से कई नेताओं ने पार्टी की पराजय के लिए नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया तो कई ने कम्यूनिस्ट एकता को वजह बताते हुए कहा कि हार जिम्मेदारी सभी को लेनी होगी । बैठक आज फिर सुबह ९ बजे के लिए बुलाई गई है, ये जानकारी प्रवक्ता विश्वप्रकाश शर्मा ने दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com