Sun. Nov 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 25 मार्च

 

मेष (Aries): गणेशजी आज आपको नए कार्य करने की प्रेरणा देंगे। हालांकि आपके विचारों में स्थिरता का अभाव रहने से कुछ मामलों में उलझन अनुभव करेंगे। नौकरी या व्यवसाय में स्पर्धात्मक वातावरण रहेगा। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। भाई-बंधुओं के साथ मेल-जोल बना रहेगा, उनसे लाभ होगा।

 वृषभ (Taurus): गणेशजी कहते हैं कि मन की अस्थिरता महत्त्वपूर्ण अवसरों से आपको वंचित कर सकती है। आज नए कार्य का आरंभ करना उचित नहीं है। बातचीत में आपका जिद्दी व्यवहार परेशानियों में डाल सकता है। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है।

मिथुन (Gemini): आज का दिन ताजगी और स्फूर्ति से परिपूर्ण रहेगा। उत्तम भोजन सुंदर वस्त्रालंकार और मित्रों स्वजनों के साथ आपका दिन खूब आनंद में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में सुख-संतोष की भावना का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ और आयोजनों के लिए अनुकूल दिन है। खर्च अधिक होगा संयम रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं।

राशिफल: 25 मार्च 2018

कर्क (Cancer): परिवार में मनमुटाव के अवसर आएंगे, इसलिए मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधा अनुभव करेगा इसलिए महत्त्वपूर्ण निर्णय टालना हितकर है। किसी के साथ गलतफहमी या वाद-विवाद होने की आशंका है। लापरवाही से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, ध्यान रखें। कोर्ट कचहरी के मामलों में संभलकर काम लेना पड़ेगा। मानहानि और धन हानि की संभावना है।

यह भी पढें   नशा मुक्त बिहार व बाल विवाह मुक्त भारत के लिए निकली साइकिल रैली, जोगबनी में हुआ भव्य समापन

सिंह (Leo): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा। अस्थिर मानसिक स्थिति से परेशानी हो सकती है । स्त्री मित्रों से मुलाकात और लाभ होगा। बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे। घर में मांगलिक कार्य होंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी पेशावालों की आय में वृद्धि होगी। बाहर जाने का आयोजन होगा।

कन्या (Virgo): गणेशजी की कृपा से नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए मन में बनाई हुई योजनाएं साकार होंगी। पिता के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। उनसे लाभ होगा। व्यापारी और नौकरी करने वालों को अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने का योग है। धन, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सरकार की तरफ से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गृहस्थजीवन में सुखशांति और आनंद बना रहेगा। वसूली या व्यापार के काम से बाहर जाना पड़ सकता है।

तुला (Libra): नए कार्य का आरंभ कर सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा या तीर्थस्थान पर जाना हो सकता है। विदेशगमन के लिए अवसर निर्मित होंगे तथा विदेश में बसनेवाले मित्रों या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। संतानों की समस्याओं से चिंता उत्पन्न होगी, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

यह भी पढें   आस्था का सम्मान, नारी का स्वाभिमान और स्वच्छ प्रकृति ही सभ्य समाज की असली पहचान : बिमल सर्राफ

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि वाणी और व्यवहार पर आज संयम रखना आवश्यक है। दैनिक कार्यों के अतिरिक्त नए कार्य हाथ में लेना उचित नहीं है। बीमार पड़ने का योग है। इसलिए खान-पान में ध्यान रखें। अचानक धन लाभ होगा। आध्यात्मिक साधना के लिए अच्छा समय है। चिंतन-मनन में समय व्यतीत करने से मानसिक शांति के साथ उपाधियों से दूर रह सकेंगे।

धनु (Sagittarius): गणेशजी कहते हैं कि पार्टी पिकनिक प्रवास, सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान आज के दिन की विशेषता रहेगी। मनोरंजन की दुनिया में डूबे रह सकते हैं। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी। दांपत्यजीवन में उत्तम सुख की प्राप्ति होगी। सार्वजनिक सम्मान और ख्याति मिलेगी। बौद्धिक, तार्किक विचार-विनिमय होगा। साझेदारी में लाभ होगा।

मकर (Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि व्यापार-धंधे के विकास और आर्थिक आयोजन के लिए आज अनुकूल दिन है। वसूली या पैसे की लेन-देन करने में सफलता मिलेगी। आयात-निर्यात के व्यापारियों को लाभ होगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। कानूनी उलझनों से सचेत रहें। तंदुरुस्ती अच्छी रहेगी। विरोधियों की चाल असफल होगी।

यह भी पढें   दसवें राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता– बागमती प्रदेश शीर्ष पर, कर्णाली पदकविहीन, मधेश प्रदेश को अबतक मिले केवल दो कांस्य पदक

कुंभ (Aquarius): मानसिक अशांति और उद्वेग भरा दिन है। तेजी से बदलते विचारों के कारण अनिर्णाय की स्थिति रहेगी। ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे। संतानों के प्रश्न उलझन में डालेंगे। पेट की बीमारी से पीड़ित होने की संभावना है, कार्य में असफलत हताशा पैदा करेगी और आकस्मिक धन खर्च होगा। साहित्य लेखन के लिए अनुकूल दिन होने के सम्बंध में गणेशजी कहते हैं।

मीन (Pisces): पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकता है। माता का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। मानसिक रूप से उलझन में रहेंगे, धन और मानहानि की आशंका है। नौकरी में परेशानी हो सकती है। स्थायी संपत्ति के कागजात के मामले में सावधानी बरतें। स्त्रियों के साथ सम्बंध हानिकारक साबित हो सकते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com