Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नइ देरुनीख अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जर्मनी के गरहार्ड थ्रोई को देने का निर्णय

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २५ मार्च ।
नइ प्रकाशन ने नइ देरुनीख अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार–२०७४ जर्मनी के प्रा. डॉ. मानफ्रेद गरहार्ड थ्रोई को देने का निर्णय किया है । पिछले चार सालों से संस्कृत भाषा के विस्तार के साथ साथ नेपाल की शिक्षा में पहुँचाए योगदान की कद्र करते हुए उन्हें तीन लाख राशि का पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय किया गया, ये बात नइ प्रकाशन ने बताई ।

इसी तरह नेपाली भाषा साहित्य के अंतरराष्ट्रीय विस्तार में विशिष्ट योगदान के लिए इजरायल निवासी भगवती बस्नेत को ‘नइ गणेश दुर्गा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार’ प्रदान करने का निर्णय किया गया । इस पुरस्कार की राशि एक लाख है । शताब्दी पुरुष डॉ. सत्यमोहन जोशी के ९९वें जन्मोत्सव के अवसर पर आने वाले वैशाख ३० गते को काठमांडू में ये पुरस्कार प्रदान किए जाएँगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *