रसियन युवती को नेपाल होते हुए भारत तस्करी करनेवाले बब्लु गिरफ्तार
काठमांडू, २५ मार्च । नेपाल की रास्ता प्रयोग करते हुए रसियन युवतियों को भारत तस्करी करनेवाले बब्लु मिया सिद्धिकी को नेपाल पुलिस, रुपन्देही ने गिरप्mतार किया है । एसपी श्यामलाल ज्ञावली के अनुसार रुपन्देही बेलहिया निवासी बब्लु, नारगिदा और कुन्देशा खाखारमनी नामक दो युवती को भारत ले जा रहे थे ।

पुलिस का कहना है कि बब्लु रसियन युवती भारत में तस्करी करनेवाले नेपाली एजेण्ड हैं । वह भैरहवा क्षेत्र से युवती को भारत ले जाते हैं । विशेषतः रसियन, उज्वेकिस्तान, ताजकिस्तान आदि देशों से पर्यटक भिषा में नेपाल आनेवाली युवतियों को बब्लु नकली भिषा लगाकर भारत ले जाते थे, पुलिस ने प्रारम्भीक अनुसंधान में यह पता किया है । यह भी पता चला है कि नकली भिषा, यातायात खर्च और भारतीय पुलिस को घूस देने के लिए बब्लु ने एक युवती से ५ लाख वसूल किया है ।

