Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 27 मार्च

 

मेष(Aries): आज के दिन में आपको सावधानी बरतने की सलाह गणेशजी देते हैं। क्योंकि आज आप अधिक संवेदनशील और भावनात्मक होंगे। किसी भी बात से आपका मन दुखी हो सकता है एवं आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता आपको रहेगी। संपत्ति संबंधित कोई भी कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। आपके स्वाभिमान को ठेस न पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखें। आज का दिन मानसिक तनाव और व्यग्रतापूर्ण रहेगा।

वृषभ(Taurus): आज आपकी चिंताएं कम होंगी और उत्साह बढेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। आज आप अधिक संवेदनशीलता और भावुकता का अनुभव करेंगे। आज आपको मनपसंद भोजन मिल सकता है। घर में परिजन विशेषकर माता के साथ तालमेल में वृद्धि होगी। प्रवास के आयोजन की संभावना है। कौटुंबिक तथा आर्थिक बातों पर अधिक ध्यान दें।

मिथुन(Gemini): आज आप थकान, व्यग्रता एवं प्रसन्नता का मिलाजुला अनुभव करेंगे। निर्धारित कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। वाणी और वर्तनी का ध्यान रखिएगा। मध्याह्न के बाद आपकी समस्या दूर होती नजर आएगी। व्यवसाय में उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव होगा। साथ काम करने वालों का सहयोग मिल पाएगा। परिजनों के साथ समय आनंद से बीतेगा।

कर्क(Cancer): 
आज आपका दिन आनंदित रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते है। तन और मन दोनों से आप स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। परिजन, स्नेहीजन एवं मित्रों से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से उपहार मिलेगा। प्रवास एवं खान-पान का सुंदर आयोजन करेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। वैवाहिक सुख और संतोष की अनुभूति होगी। मन में संवेदनशीलता बढ़ेगी।

यह भी पढें   भारत में अग्निवीरों की भर्ती के समर्थन में नेपाल में सड़क पर उतरे हजारों लोग

सिंह(Leo): आज आप संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखें। आरोग्य से संबंधित विषय पर आप चिंतित रहेंगे। चिंता के कारण शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद को टालें। कोर्ट कचहरी के कामों को संभालकर करें। विदेश से समाचार मिलने की संभावना है। महिलाओं के मामले में संभल कर रहें। आज अधिक व्यय होगा। भ्रांतियों को दूर रखें।

कन्या(Virgo): विविध क्षेत्रों से यश, कीर्ति तथा लाभ प्राप्त होगा। धनप्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है। विशेषकर महिला मित्रों से लाभ होने के संकेत हैं। प्रियजनों के साथ मिलना आनंददायी रहेगा। व्यापार में आय की वृद्धि होने की संभावना है। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। दांपत्यजीवन में सुख एवं संतोष की अनुभूति करेंगे। ऑफिस के काम से यात्रा का आयोजन हो सकता है।

यह भी पढें   किसी ने न पायो थाह तुलसी के ताल की : अजयकुमार झा

तुला(Libra): आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। आपके घर तथा कार्यालय में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के अवसर उपस्थित होंगे। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। गृहस्थजीवन में माधुर्य छाया रहेगा। उच्च पदाधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। माता से लाभ होगा। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। सहकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक(Scorpio): आज आप शारीरिक थकान, आलस्य और मानसिक चिंता की अनुभूति कर सकते हैं। व्यवसाय में बाधा खड़ी हो सकती है। संतान से मतभेद रहेगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज प्रतिस्पर्धियों से वाद-विवाद न करें। अनावश्यक खर्च बढ़ने की आशंका है। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। राजकीय प्रश्न खड़े हो सकते हैं।

धनु(Sagittarius): आज कोई भी नए काम की शुरुआत न करें। अत्यंत संवेदनशीलता के कारण आपकी मानसिक स्थिति व्याकुल रह सकती है। पानी से संभलें। वाणी एवं वर्तन में संयम रखें। क्रोध पर संयम जरूरी है। निषेधात्मक कार्यों से दूर रहें। अनैतिक कार्यों और सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। स्वास्थ्य के मामले में संभलकर रहें।

यह भी पढें   "सफलता हिमखंड है,संघर्ष उसका अदृश्य संसार" : बिमल सरार्फ

मकर(Capricorn): आपके व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और उसमें वृद्धि आएगी। दलाली, कमिशन, ब्याज आदि स्त्रोतों से आय बढ़ सकती है। धनलाभ के प्रबल योग हैं। संतान के विषय में चिंतित हो सकते हैं। विचारो में कुछ दुविधा और अस्थिरता रह सकती है। विपरीत लिंग के व्यक्तियों से मिलना-जुलना होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाहन तथा सम्मान प्राप्त होंगे। नए वस्त्रों की खरीदी के योग हैं।

कुंभ(Aquarius): कार्य की सफलता के लिए आज शुभ दिन है। आज किए गए कार्यों की वजह से आप यशस्वी बनेंगे तथा आप की कीर्ति में वृद्घि होगी। परिजनों के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे। आज का दिन भावनाशील विचारों का है। नौकरी में साथ काम करने वालों के सहयोग से कार्य संपन्न कर सकेंगे । कार्य के संबंध में धन का व्यय हो सकता है।

मीन(Pisces): आज आप काल्पनिक दुनिया में विचरण करेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। प्रणय के लिए अच्छा दिन है। पानी से आज संभलें। स्वभाव में संयम रखें। मानसिक संतुलन बनाए रखने की गणेशजी सलाह देते है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com