Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिरहा में मिनरल वाटर के नाम पर लूट, पानी गटर से भी गन्दा

 
मनोज बनैता, सिरहा, १३ चैत्र ।
सिरहा मे शुद्ध पानी के नाम पर दुषित पानी बेचकर लागाें के स्वास्थ से खिलवाड किया जा रहा है । सिरहा नगरपालिका ८ महिसोथा और चन्द्रलालपुर १ सिरहा मे रहे सगरमाथा आक्वा और आनन्द जल शुद्ध पानी के नाम पर अशुद्ध पानी बेच रहा है । सिरहा नगरपालिका ८ स्थित सगरमाथा आक्वा आ.व. २०७१/०७२ मे नेपाल सरकार के अनुमति अनुसार शुद्ध पानी बेच्ने का ईजाजत नम्वर ५७७२ लेकर हाल तक पानी बेच रहा है । सिरहा सदरमुकाम स्थित जिल्ला अस्पताल के ठीक आगे रहे पान दुकान मे सगरमाथा आक्वा के बोतल मे अखाध्य पदार्थ पाया गया है । जल उत्पादन कम्पनी तथा डिस्ट्रीब्युटर्स ईस तरह से लोगो के जीवन संग खेलवाड कर रहने के वाद भी अनुगमन करने बाला निकाय जिल्ला प्रशासन कार्यालय सिरहा, घरेलु तथा साना उधोग, लहान लगायत का निकाय निस्कृय एवं मौन रहने की बात सिरहा उधोग बाणिज्य संघ सिरहा के सदस्य शम्भु साह ने बताया है । सगरमाथा आक्वा उधोग के प्रोपराइटर मिथलेश यादब के अनुसार कभी कभी ऐसी छाेटी छाेटी गल्तीयां हाे जाती है । जिला प्रशासन कार्यालय सिरहा के निमिति प्रमुख जिला अधिकारी सोम प्रसाद भट्टराइ के अनुसार कार्यव्यस्तता के कारण बजार अनुगमन नही हाे पाया है । उन्हाेने कहा कि एसईई परीक्षा के बाद बजार अनुगमन किया जाएगा । कुछ दिन पहले ऐसे ही सिरहा चन्द्रलालपुर १ सिरहा मे रहे आनन्द जलके पानी मे बैर का फल मिला था । इसतरह बारम्बार अशुद्धपानी बजार मे मिलने का समाचार विभिन्न समाचार माध्यम मे अाने के बाद भी अनुगमन करनेबाला निकाय माैन हाेने पर सिरहाबासी काे ये अंदेशा है कि कही इसमे भी एसइई परीक्षा की तरह  सेटिङ्ग तो नही‌ ?

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *