Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोतिहारी में शिक्षक ने पीट-पीट कर नर्सरी के छात्र को मार डाला…

 

डीबीएन/मोतिहारी {मधुरेश} — शिक्षा के मंदिर में शैतान बने एक शिक्षक ने छह वर्षीय मासूम छात्र की पीट-पीट कर हत्या कर दी. मृतक छात्र के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गये हैं. दिल को दहला देने वाली यह घटना गोढ़वा चौक स्थित दिल्ली पब्लिक आवासीय पब्लिक स्कूल में घटित हुई है.घटना की सूचना पाकर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल के बाद बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिये मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक बच्चे का नाम सूरज कुमार बताया जाता है जो केसरिया थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी नंदकिशोर साह का पुत्र था. मृतक के परिजनों के मुताबिक स्कूल के शिक्षक की पिटाई से उनके बच्चे की मौत हुई है.

यह भी पढें   जौहर: राख नहीं, अस्मिता की आग — डॉ. सत्यवान सौरभ

मृतक छात्र सूरज अपने भाई के साथ ही स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था. इस घटना के बाद स्कूल छोड़कर सारे शिक्षक फरार हो गये हैं. बच्चे की मौत के बाद से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. मृतक छात्र सूरज दो भाईयों में छोटा था. दोनों भाई का नामांकन हाल ही में उसके पिता ने कराया था. मृत छात्र का पिता उत्तराखंड के देहरादून शहर में रहकर पेन्टर का काम करता है. पुत्र की मौत की सूचना मिलने के बाद वह अपने घर के लिए वहां से प्रस्थान कर चूका है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com