Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 30 मार्चः सिंह राशि वालों के वैवाहिक संबंध होंगे बेहतर, आपके लिए कैसा ..

 

मेष (Aries): साहित्य का सर्जन करने और कलात्मक अभिगम में वृद्धि करने के लिए आज का दिन शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। स्नेहीजन के साथ हुई भेंट से आप का मन प्रसन्न होगा। मध्याह्न के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा। कार्यालय में तथा ऊपरी अधिकारियों के साथ सावधानी बरतने की सलाह गणेशजी देते हैं।

 वृषभ(Taurus): आज आपको वाणी और वर्तन पर संयम बरतने की आवश्यकता है। जलाशय से दूर रहें। जमीन और संपत्ति के पत्रों पर सही-मुहर लगाते समय ध्यान रखें। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में सुधार होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे।

मिथुन (Gemini): गणेशजी की कृपा से आज का दिन सुख- शांतिपूर्वक बीतेगा। भाइयों के साथ मेलजोल से आपको लाभ होगा। मित्रों और स्वजनों से भी आज भेंट होगी। परंतु मध्याह्न के बाद मन में नकारात्मक विचारों से व्यग्रता रहेगी। समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा। आज कुछ अधिक ही भावुकता का अनुभव होगा। घर का वातावरण उग्र रहेगा। जमीन आदि के पत्रों पर हस्ताक्षर करने से पहले सोच-विचार कर लें। बहुत अधिक भावुक न बनने की गणेशजी सलाह देते हैं।

कर्क (Cancer): आज का दिन आप के लिए लाभ लेकर आएगा। परिजनों का सहकार मिलेगा। वाणी की सुंदर शैली से आज आप का कार्य सरलता से संपन्न हो जाएगा। मध्याह्न के बाद प्रवास या पर्यटन का आयोजन कर पाएंगे। सहकार्यकर के साथ निकटता का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज मन की प्रसन्नता भी आपके आनंद को बढ़ा देगी।

यह भी पढें   आर्थिक मंदी का असर: मधेश प्रदेश में एक साल में 1,938 उद्योग-व्यापार बंद

सिंह (Leo): आज के दिन आप की कार्यपद्धति दृढ़ मनोबलयुक्त रहेगी। बड़ों से आपको लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में मेलजोल बना रहेगा। वाणी में उग्रता अधिक रहेगी जिसे कम करने की सलाह गणेशजी देते हैं। पारिवारिक वातावरण में भी मेलजोल बना रहेगा। आज खर्च अधिक न हो जाय इसका ध्यान रखें। दूर स्थित विदेशी स्वजनों, मित्रों से बहुत दिनों के बाद हो रहा व्यवहार आज के लिए आनंदप्रद और लाभदायी रहेगा।

कन्या(Virgo): मन को आज भावना के प्रवाह में अधिक न बहने दीजिए। भ्रांति का निराकरण करना अनिवार्य है। किसी के साथ उग्र चर्चा और झगडे़ में न पड़ें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद न हो इसका ध्यान रखिएगा। आय से अधिक खर्च बढ़ सकता है। परंतु मध्याह्न के बाद आप को पिता और बड़ों का सहकार मिलता रहेगा, इससे आप के मन से चिंता का भार कम होगा। आरोग्य के विषय में असंतोष हो सकता है।

तुला(Libra): नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। आप का मन वैचारिक स्तर पर अटका सा रहेगा, जिससे मनोबल की दृढ़ता में कमी आएगी। मित्रवर्ग से आप को विशेष लाभ होगा। व्यापार से भी लाभ होगा परंतु मध्याह्न के बाद भावुकता की अधिकता से आपका मन व्यग्र बनेगा। चिंता मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकती है। वाणी और वर्तन में संयम रखें। खर्च की मात्रा आज कुछ अधिक रहेगी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 26 अगस्त 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

वृश्चिक (Scorpio): व्यावसायिक क्षेत्र में आज आप के कार्य की बहुत प्रशंसा होगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। कार्य बहुत सरलता से पूरे होंगे। स्थाई संपत्ति के दस्तावेज हेतु दिन बहुत अनुकूल है। सरकारी कार्यवाही में लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। मध्याह्न के बाद मित्रों से लाभ होगा। दिनभर वैचारिक स्तर पर अनिश्चितता का वातावरण रहने से किसी निश्चित निर्णय पर आप नहीं आ पाएंगे। आवश्यक निर्णय मध्याह्न के बाद न लें।

धनु (Sagittarius): आज के दिन आप के स्वभाव में उग्रता रहेगी और साथ में स्वास्थ्य कुछ कमजोर भी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। धार्मिक यात्रा या प्रवास की भी संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में विध्न या विवाद की आशंका है। परंतु मध्याह्न के बाद कार्यालय के वातावरण में कुछ सुधार होगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आप का वर्चस्व बढ़ता रहेगा। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज हेतु समय अनुकूल है। पिता की ओर से लाभ होगा, साथ ही आरोग्य में सुधार होगा।

यह भी पढें   नेपाल की भोटेकोशी बाढ़ का असर भारत तक पहुँचा, उत्तर प्रदेश में सात शव बरामद

मकर (Capricorn): आज बीमारी के पीछे खर्च अधिक होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आकस्मिक धन का खर्च भी हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ उग्र बहस न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। बाहर के खान-पान की व्यवस्था को आज संभवतः टालिएगा। निरर्थक वाद-विवाद या चर्चा से दूर रहिएगा।

कुंभ (Aquarius): आज व्यापारीवर्ग और भागीदारों के साथ संभलकर कार्य कीजिएगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। वैवाहिक जीवन में मनदुःख के प्रसंग बन सकते हैं। विद्यार्थियों का विद्याभ्यास में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। घर का वातावरण शांतिदायी रहेगा। दैनिक कार्य में कुछ विघ्न आ सकते हैं। व्यावसायिक स्थल पर ऊपरी अधिकारियों के साथ संभवतः वाद-विवाद टालिएगा। अधिक श्रम करने पर भी फल प्राप्ति नहीं होगी।

मीन (Pisces): आज का आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आज मेलजोल बने रहेंगे। दैनिक कार्य में विलंब होंगे। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में यश प्राप्त नहीं होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com