नेपालगंज में महिला तथा बालबालिकाओं पर होरहे घरेलु हिंसा तथा बलात्कार प्रति चिन्ता
नेपालगञ्ज,(बाके), पवन जायसवाल चैत्र १७ गते । महिला तथा बालबालिकाओं पर हो रही घरेलु हिंसा, बलात्कार और सामाजिक दुव् र्यवहार की घटना प्रति घोर भत्र्सना किया है ।
ग्रामीण आर्थिक समाजिक उत्थान केन्द्र बाके द्वारा आयोजित किया गया अन्तरक्रिया कार्यक्रम में सहभागियों ने महिला तथा बालबालिकाओं पर हो रही घरेलु हिंसा, बलात्कार और सामाजिक दुव्र्यवहारका घटना प्रति घोर भत्र्सना की है ।
कार्यक्रम में सहभागी समुदाय की अगुवा महिलाओं ने २१ वीं शताव्दी में भी टोनही (बोक्सी) की आरोप में कैलाली लगायत अन्य जिला में घट रही अमानवीय यातनाए“ की घटना और बालिकाआों पर हो रही बलात्कार की घटनाइ“ की घोर भत्र्सना करते हुये दोषी पर कडा कारवाही करने के लिये जोडदार माग की है ।
महिला अगुवाओं ने हवाई जहाज दुर्घटना में पर कर जान गई दिवंगतों के प्रति हार्दिक श्रद्धाञ्जली और एक मिनेट मौन धारण समेत करके दिवंगतों की चीर शान्ति की कामना समेत की थी ।
विगत २० वर्ष से सामूदायिक विकास की क्षेत्र में रास्ता शौचालय, विद्यालय में बाउण्ड्री वाल, कक्षा कोठा निर्माण, सीपमूलक तालिम, जनचेतनामूलक कार्यक्रम, सरसफाई कार्यक्रम, स्कूलों में भौतिक सामाग्री की सहयोग और स्वास्थ्य क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्स्थ्य शिविर तथा समुदायिक स्वास्थ्य सेवा केन्द्र सञ्चालन करते हुये गरीब, पिछडे हुये समुदाय तथा विपन्न महिलाओं के लिये आर्थिक स्वावलम्वन कार्यक्रम सञ्चालन करते आयी है केन्द्र की अध्यक्ष लता शर्मा ने जानकारी दि थी ।
केन्द्र ने नेपालगञ्ज नगर क्षेत्र में महिलाओं को आर्थिक रुप में सक्षम बनाने के लिये महिला बचत तथा परिचालन समन्वय समिति सञ्चालन किया है । महिलाओं ने बचत परिचालन समन्वय समिति मार्फत् आर्थिक रुप में भी स्वावलम्वी होते गई है और नगर में ७ महिला बचत तथा परिचालन समन्वय समिति समेत स्थापना करके सहजीकरण कर रही है अध्यक्ष लता शर्मा ने बतायी ।
केन्द्र की अध्यक्ष लता शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न अन्तरक्रिया कार्यक्रम में ४५ से अधिक महिलाए“ की सहभागिता रही थी । अध्यक्ष लता शर्मा ने ७ केन्द्र की आ.व. २०७३÷०७४ की आयव्यय विवरण की लेखा परीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत की थी ।
उसी अवसर पर महिला बचत तथा परिचालन समन्वय समिति केन्द्र नं. १ की अध्यक्ष विष्णुमाया बुढा, केन्द्र नं. २ की अध्यक्ष माया के.सी., केन्द्र नं. ३ की अध्यक्ष पवित्रा अर्याल, केन्द्र नं. ४ की अध्यक्ष सीता काफ्ले, केन्द्र नं. ५ की अध्यक्ष जीवकला अधिकारी लगायत महिला अगुवाओं ने अपनी अपनी धारणा रखी थी ।
कार्यक्रम की अन्त्य में सहभागी महिलाओं ने केन्द्र की अध्यक्ष लता शर्मा की जन्म दिन की अवसर पर केक काटकर खादा ओढा करके जन्म दिन मनायी थी ।




