Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एसइई परीक्षा अमर्यादित, शिक्षा अधिकारी महतो की भी चरम गुन्डागर्दी – मेयर मुनि साह

 
 मनोज बनैता, लहान, २ अप्रिल ।
नगर शिक्षा समिति लहान द्वारा जारी विज्ञप्ती मे लिखा गया है कि एसइई परीक्षा जितना मर्यादित, स्वच्छ, निषपक्ष एवं भयरहित वातावरणमा होना था वो नही हुवा है । लहान नगर शिक्षा समिति ने चैत्त ७ गते नगरका ६ केन्द्राध्यक्ष, सुरक्षा निकायका प्रमुख सम्मिलित बैठक किया था । लहान नगर प्रमुख मु्नी साह के अनुसार परीक्षार्थी को भयरहित वातावरण मे परीक्षा मे शामिल कराना था पर जिला शिक्षा कार्यालय सिरहा के अधिकारी महेन्द्र महतो के कार्यशैलीप्रति आम नागरिक भी अभी आक्रोशित है । मिति २०७४ चैत्त ८ गते एसइई परीक्षा संचालन होने से पहले पशुपति आदर्श मा. वि का केन्द्राध्यक्षको निष्काशन किया गया जो निन्दनीय है । मा. वि हनुमाननगर, ब्रम्हान गोर्छारी परीक्षा केन्द्रका केन्द्राध्यक्ष ने अमर्यादित काम करने के जुर्म मे उनलोगो को चैत्त ८ गते निष्काशन किया गया था । चेक जांच के क्रम मे परीक्षार्थीयों मे भय तथा त्रासपूर्ण वातावरण सृजना करने की बात विज्ञप्ती मे लिखी गई है । परीक्षा केन्द्र मे ड्युटी पर रहे निरिक्षक, केन्द्राध्यक्ष को अनुगमनकर्ता की ओर से आपत्तिजनक शब्दका प्रयोग किया गया । सम्बन्धित निकाय द्वारा विना अनुमति मावि हनुमाननगर, ब्रम्हान गोर्छारी परीक्षा केन्द्रमे सिसिटिभी लगाया गया जिससे परीक्षार्थीयो मे भय तथा त्रास का माहोल बना रहे । अनुगमन टोली द्वारा समानुपातिक रुप मे सब परीक्षा केन्द्रमे अनुगमन तथा निरीक्षण ना करने का जिक्र भी विज्ञप्तीमा किया गया है । परीक्षाके मर्यादा भंग करने वाले सभी उपर कार्यवाही होना बहुत हि प्रशंसनीय है मगर जमावि सोनमती गाढा परीक्षा केन्द्रमे दो बार और मावि पडरिया थारुटोल परीक्षा केन्द्र मे एकबार परीक्षा का मर्यादा भंग करने वाले पर आखिर कार्यवाही क्यु नही हुवा ? ए सोचनेवाली बात है । ईसितरह एसइई परीक्षा सम्पन्न करनेके लिए सहयोग करनेवाले पत्रकार, सुरक्षा निकाय, अभिभावक, विद्यार्थी, अभिभावक, अनुगमनकर्ता आदि के साथ सभीको धन्यवाद देते हुवे सम्पूर्ण नगरबासी मे नयां बर्ष २०७५ साल का शुभकामना मेयर मुनी सुडी द्धारा जारी विज्ञप्ती मे उल्लेखित है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com