मेयर मुक्तिनाथ चौधरी द्वारा अनुगमन, गुणस्तर शिक्षा में जोर
मनोज बनैता, सप्तरी, ३ अप्रिल ।
सप्तरी सुरुंगा नगरपालिकाका मेयर मुक्तिनाथ चौधरी की अगुवाई मे शैक्षिक और स्वास्थ्य संस्थाअाें का अनुगमन किया गया है । सुरुंगा नगरपालिका भीतर रहे पटेर्वा, टिकुलिया अाैर मल्हनमा मे रहे स्वास्थ्य चौकी मे अनुगमन करते वक्त वहाँ के अधिकांश स्वास्थ्यकर्मीयाें काे अनुपस्थित देखा गया था । मेयर चौधरी ने अनुपस्थित रहे स्वास्थ्यकर्मीयाें काे ये हिदायत दी है कि अगर यही रवैया फिर से दाेहराया गया ताे उन गैर जिम्मेवार कर्मचारीयाें काे कारवाही के दायरे मे लाया जाएगा । ईसके लिए मेयर ने अपने मातहत मे रहे अफसराें काे निर्देशन दिया है जिसकी जानकारी हमे प्रमुख प्रशासक अधिकृत राजकुमार दास से मिली है । उसी क्रम मे मेयर चौधरी की टोली ने केशव मा. वि टिकुलिया , जनता निम्न मा.वि हरिपुर और मसिलाल जनता माध्यमिक विद्यालय कुशहा मे हो रहे परिक्षा का समेत निरिक्षण किया है । निरीक्षण के क्रम मे मेयर चौधरी ने कहा कि प्रदेश २ से ही गुणस्तर शिक्षा का शुरूवात करना है और इसके लिए सुरुङ्गा नगरपालिका हरसम्भब प्रयास करेगी । मेयर चौधरी के अनुगमन टोलीमे प्रमुख प्रशासक अधिकृत राजकुमार दास और स्वास्थ्य सहसंयोजक भुषण सुनरैत अादि सहभागी थे । स्थानीयवासीके एक जमघट ने सुरुंगा नगरपालिका के मलहानमा स्थित रहे स्वास्थ्य चौकीके लिए व्यवस्थापन समिति गठन किया है । मेयर चौधरीके विशेष उपस्थितिमे उक्त स्वास्थ्य व्यवस्थापन समिति गठन कियागया है । बताया जारहा है कि उक्त समिति मे फिलहाल सात सदस्यगण है । समिति के अध्यक्षमे वडा अध्यक्ष इन्द्रदेव चौधरीको चयन किया गया है । ईसितरह सदस्य सचिव हेल्थ पोष्ट इन्चार्ज रामेश्वर पासमान है ।


