Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इंडो–नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल कप पर सिलीगुड़ी का कब्जा

 

माला मिश्रा बिराटनगर
भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित जोगबनी हाई स्कूल के ऐतिहासिक मैदान में इंडो नेपाल टी २० क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल नाइट मैच अररिया बनाम सिलीगुड़ी बीच खेला गया । टॉस सिलीगुड़ी ने जीता और पहले बल्लेवाजी करने का निर्णय लिया । बल्लेवाजी के लिए उतरी सिलीगुड़ी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निर्धारित २० ओवर में १३८ रन बनाया । सिलीगुड़ी टीम के खिलाड़ी हरिदयानंद ४३ मैंडी कुमार २८ रनों का योगदान दिया । जवाब में उतरी अररिया की टीम ने निर्धारित १८ ओवर २ बॉल में सभी विकेट खोकर ९६ रनों पर सिमट गयी । अररिया टीम के नितिन कुमार २०, भास्कर दुबे ने १६ का योगदान दिया । विजेता टीम का खिलाड़ी हरिदयानंद को ४३ रनों का योगदान के लिए मैन ऑफ दी मैच का खिताब मिला ।

यह भी पढें   रास्वपा महाधिवेशन आज से शुरु, उद्घाटन सभापति लामिछाने और प्रधानमंत्री बालेन करेंगे


मैन ऑफ दी सीरीज सिलीगुड़ी टीम का खिलाड़ी दीपक को मिला । अतिथि त्रिभुवन राय ने यह पुरस्कार उन्हें सौपा । देर रात सम्पन मैच के बाद अतिथियो ने विजेता उप विजेता को पुरस्कार सौपा । इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जाकिर अनवर खान, विशिष्ट अतिथि एसएसबी के एसिस्टेंट कमांडेंट मनस्वी वशिष्ट, नेपाल के एसएसपी ईश्वर बहादुर कार्की, समाजसेवी (नेपाल) राजेश गुप्ता, जदयू नेता मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू राय, जदयू नेता बासुकीनाथ राय, अनवर राज, कमल तापड़िया, किशन अग्रवाल, मंटू भगत, थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह, अब्दुल वाहिद, वसीर खान, त्रिभुवन राय, के खान, राजेश सोनी, अरबिंद ठाकुर, रबिन्द्र देव, विशाल केडिया एम्पायर मांगीलाल शर्मा, श्रीष उपध्याय, विहार पैनल के चांद आजमी व पर्यवेक्षक पी के बासु थे ।
जीसान खान, अमित झा, बिजय श्रीवास्तव ने कमेंटेटर की भूमिका निभायी । मैच के सफल संचालन में टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष अश्लोक सिंह, सचिव फिरोज खान, दारा सिंह, रमेश चौधरी, सन्नी रियाज, अंजार अहमद, छोटू नोमानी, प्रशांत सिंह, राकेश साह, मोहम्मद रियाज, राजन साह, मोहम्मद अजरुद्दीन सक्रिय दिखे । फाइनल नाइट मैच में मित्र राष्ट्र नेपाल के रानी, बिराटनगर तथा आसपास के सैकड़ो खेलप्रेमी पहुँचे व देर रात तक मैच का आनंद उठाया ।

यह भी पढें   राष्ट्रिय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) का पहले महाधिवेशन का भव्य शुभारंभ, वर्षा के बीच छाता लेकर पहुंचे रवि और बालेन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *