#IPL11 केएल राहुल ने जड़ी आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी
दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले जा रहे आईपीएल 11 के दूसरे मुकाबले में पंजाब के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मोहाली में खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ केएल राहुल ने मात्र 14 गेंदों में फिफ्टी जड़कर इतिहास रच दिया। राहुल ने अपनी पारी के दौरान 6 चौके व 4 छक्के जड़े।
14 गेंद, केएल रावल बनाम दिल्ली, मोहाली, 2018
* 15 गेंद,यूसुफ पठान बनाम हैदराबाद, कोलकाता, 2014
15 गेंद,सुनील नरेन बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2017
16 गेंद,सुरेश रैना बनाम पंजाब, मुंबई, 2014
इसी के साथ उन्होंने युसुफ पठान का आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरअसल पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने गंभीर की फिफ्टी की बदौलत 166 रन बनाए। जीत के लिए 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की तूफानी शुरुआत रही। ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने दूसरी ही गेंद से टॉप गेयर में रन बनाने शुरू कर दिए। और आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी जड़ दी। राहुल 16 गेंदों में 51 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने।

