Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिर्फ व्यक्तिगत संबंध सुधार के लिए ओली भारत गए हैंः महत

 

चितवन, ९ अप्रिल । नेपाली कांग्रेस के नेता डा. प्रकाशशरण महत ने कहा है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली का भारत भ्रमण सिर्फ व्यक्तिगत संबंध सुधार के लिए है । आइतबार चितवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता महत ने कहा कि देउवा नेतृत्व की पूर्व सरकार के समय में ही नेपाल–भारत संबंध सामान्यीकरण हो चुकी थी, लेकिन ओली की व्यक्तिगत संबंध ठीक नहीं था ।
नेता महत ने कहा– ‘अपनी व्यक्तिगत तिक्तता को करेक्सन करने के लिए वही प्रधानमन्त्री भारत गए हैं । कल तक मैंने जो कुछ कहा, उस को छोड़ दिजिए, अब सत्ता में आया हूं, मुझे सहयोग चाहिए, आप की दृष्टिकोण बदलीलिए, यही कहने के लिए वह भारत गए हैं ।’
नेता महत ने कहा कि ओली हावादारी बात करके जनता को भ्रम में रखने के लिए माहिर हैं । उन्होंने कहा– ‘अभी प्रदेश सरकार समस्या में है, लेकिन ओली इसकी ओर ध्यान नहीं देते हैं । विभिन्न निकाय को अपने मातहत में लाकर राज्य संयन्त्र को पार्टीकरण किया है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *