Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देउवा के नेतृत्व में कांग्रेस आगे नहीं बढ़ सकताः कोइराला

 

चितवन, ९ अप्रिल । नेपाली कांग्रेस के नेता डा. शेखर कोइराला ने कहा है कि जब तक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा, तब तक नेपाली कांग्रेस आगे नहीं बढ़ पाएगा । सोमबार चितवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता कोइराला ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के कारण संगठन चलायनमान नहीं हो रहा है, पूर्ण असफल हो चुका है, जिसके चलते आज कांग्रेस कमजोर बन गया है ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – सेमिफाइनल अर्जेंटीना और इंग्लैंड बीच


नेता कोइराला को मानना है कि जो काम दो महिने में हो जाना चाहिए था, वाह काम दो साल में भी नहीं हो पाया है । उन्होंने आगे कहा– ‘महाधिवेशन के बाद दो महिने के अन्दर पार्टी पदाधिकारी मनोनयन होना चाहिए था, लेकिन आज तक नहीं हो पाया है ।’ नेता कोइराला को मानना है कि चुनावी हार के पीछे भी यही कारण है । उन्होंने आगे कहा– ‘लेकिन हमारे सभापति कहते हैं कि व्यक्ति पराजित हुए है, पार्टी नहीं । जब तक पार्टी सभापति पराजय स्वीकार कर उस की जिम्मेदारी नहीं लेते हैं, तब तक पार्टी आगे बढ़ने की सम्भावना नहीं है ।’ नेता कोइराला ने कहा है कि पार्टी को जिबन्तता देना है तो विधान अधिवेशन और महाधिवेशन तत्काल करना होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *