Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी मन्त्री असन्तुष्ट, प्रधानमन्त्री को सचेत कराने के लिए पार्टी अध्यक्ष से आग्रह

 

काठमांडू, ९ अप्रिल । कुछ दिन पहले सरकार ने ३० सचिवों को तबदला किया, लेकिन इसके संबंध में नेकपा माओवादी की ओर से सरकार में शामील मन्त्रियों को कुछ भी पता नहीं था । बाद में मीडिया से उन लोगों के इसके बारे में पता चला । इसी विषयों को लेकर अभी माओवादी की ओर से सरकार में शामील मन्त्री अपने पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड समक्ष शिकायत कर रहे हैं । सोमबार पार्टी अध्यक्ष के साथ मिलकर मन्त्रियों ने कहा है कि सचिव तबदला में प्रधानमन्त्री ने एकलौटी निर्णय किया है ।

यह भी पढें   महेश बस्नेत ने प्रधानमंत्री को दी नसीहत, कहा—राजनीति भावनात्मक पोस्ट से नहीं, काम और परिणाम से चलती है

प्रचण्ड निवास खुमलटार पहुँचकर माओवादी मन्त्रियों ने कहा है– ‘सरकार अगर कोई निर्णय करता है तो सत्ता साझेदार दलों के साथ विचार–विमर्श होना चाहिए, लेकिन सचिवों की तबदला के संबंध में मन्त्रिपरिषद् में कुछ भी नहीं हुआ है । एक बार प्रधानमन्त्री को सचेत करना जरुरी है ।’ पार्टी प्रवक्ता पम्फा भुसाल ने स्वीकार किया है कि माओवादी मन्त्रियों ने प्रधानमन्त्री के ऊपर कम्प्लेन किया है ।
स्मरणीय है, भारत भ्रमण में जाने से पहले गत बिहीबार प्रधानमन्त्री ओली ने ३० सचिवों को तबदला किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com