Mon. May 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 13 अप्रैल 2018: धनु राशि पर भाग्य मेहरबान

 

मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आपका आज का दिन सामाजिक प्रवृत्तियों और मित्रों के साथ की दौड़-धूप में व्यतीत होगा। इसके पीछे धन खर्च भी होगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। पर्यटन की संभावना है। अविवाहितों के लिए विवाह का योग हैं।

वृषभ (Taurus): आज आप नए कार्यों का प्रारंभ कर सकते हैं। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें आय वृद्धि या प्रमोशन का समाचार मिलेगा। सरकारी लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी। उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपका उत्साह बढ़ाएगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी।

मिथुन (Gemini): आज आपको थोड़ी-सी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा, इसकी वजह से निर्धारित काम पूरे नहीं होंगे। मानसिक चिंता से व्यग्रता अनुभव करेंगे। आपके नौकरी-व्यवसाय के स्थान पर भी सहकर्मियों का मंद प्रतिभाव आपको हतोत्साह कर सकता है। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरें। प्रतिस्पर्धियों से सचेत रहें।

कर्क (Cancer): क्रोध और नकारात्मक विचार आपकी मानसिक स्वस्थता हर लेंगे, जिससे आज संयम रखना बहुत आवश्यक है। खान-पान का ध्यान नहीं रखेंगे तो स्वास्थ्य खराब होने की पूरी आशंका है। कुटुंब में वाद-विवाद हो सकता है। खर्च में वृद्धि होने से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

यह भी पढें   सरकार की नीति तथा कार्यक्रम में स्पष्ट दृष्टिकोण का अभाव – प्रमेशकुमार हमाल

सिंह (Leo): आज आपके दांपत्य जीवन में मामूली बात में मनमुटाव हो सकता है। पति-पत्नी दोनों में से किसी का स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है। व्यापारी लोग साझेदारों के साथ धैर्य से काम लें। सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले, उसका ध्यान रखें। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात आनंददायक नहीं रहेगी।

कन्या (Virgo): आज आपको हरेक मामले में अनुकूलता का अनुभव होगा। घर में सुख-शांति स्थापित होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद घटनाएं घटेंगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग मिलेगा। गणेशजी की कृपादृष्टि आप पर रहेगी।

तुला (Libra): आप कल्पना और सृजनशक्ति की प्रगति से संतोष अनुभव करेंगे। व्यर्थ वाद-विवाद या चर्चा में न पड़ें। स्वास्थ्य के मामले में पाचनतंत्र से सम्बंधित समस्याएं हो सकती हैं। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात सुखद रहेगी। छात्रों को शिक्षा में अनुकूल परिणाम नहीं मिलने से तकलीफ हो सकती है। खर्च पर संयम रखें।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र साह इस्तीफा दें – हर्क साम्पाङ

वृश्चिक (Scorpio): मानसिक और शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। बुजुर्गों के साथ अनबन होने की घटना आपके मन को व्यथित कर सकती है। माताजी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आर्थिक नुकसान और सार्वजनिक जीवन में मानहानि ना हो, इसका ध्यान रखें। जमीन, वाहन आदि के सौदे करने या उसका दस्तावेज बनवाने से बचें। स्त्रीवर्ग तथा पानी से नुकसान होने की आशंका है।

धनु (Sagittarius): आज आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के साथ अधिक मेल-जोल रहेगा। नए काम की शुरुआत आज के दिन कर सकते हैं। सगे-सम्बंधियों तथा मित्रों का आपके यहां आगमन होने से आनंद अनुभव होगा। लघु यात्रा होने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। व्यवहार में उतावलापन न दिखाएं।

मकर (Capricorn): आज आपकी शांत वाणी आपको बहुत-सी मुसीबतों से बचाएगी कुटुंबीजनों के साथ गलतफहमी पैदा होने से मानसिक रूप से अस्वस्थता अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। शेयर-सट्टे की प्रवृत्तियों में पूंजी निवेश का आयोजन होगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। शांत मन से कार्य करें। उत्तम वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी पढें   अकेलापन -- शक्ति या कमजोरी : निशा अग्रवाल

कुंभ (Aquarius): शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता और ताजगीपूर्ण दिन होगा। आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायी रहेगा। सगे-सम्बंधियों तथा मित्रों के साथ मिष्‍ठान और सुरुचिपूर्ण भोजन मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा का भी आयोजन होगा। आज आप चिंतन शक्ति और आध्यात्मिक शक्ति के प्रभाव को जान सकेंगे। नकारात्मक, विचारों को दूर रखने से लाभ होगा।

मीन (Pisces): गणेशजी कहते हैं कि आज आपके मन में एकाग्रता का अनुभव होगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वजनों से दूर जाना होगा। कोर्ट- कचहरी के कामकाज में तथा किसी का जमानती होने के सम्बंध में सावधानी बरतें। व्यापारियों को व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे और आयवृद्धि होगी। नौकरी पेशावालों के लिए प्रगति का मार्ग खुलेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *