एक देश एेसा जहाँ रात नहीं हाेती

घूमने-फिरने के शौकीन ज्यादातर लोग ऐसी जगहों पर घूमना पसंद करते हैं. जहां पर उन्हें नाइटलाइफ को एंज्वाय करने का मौका मिले. वहां जाकर आप दिन में ही नहीं रात में भी घूम सके जिससे आपकी ट्रिप का मजा दुगुना हो जाए. आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां रात नहीं होती. उस जगह का नाम है फिनलैंड.
फिनलैंड में दिन और रात का चक्कर बहुतों समझ नहीं आएगा. यहां कुछ इलाकों में 23 घंटे सूरज उगता है और कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जहां 51 दिन तक रात रहती है. फिनलैंड के बारे में कई और ऐसी बातें हैं, जो आपको हैरान कर सकती हैं. यहां मई से अगस्त के महीने में सूर्यास्त नहीं होता. यानी रात के वक्त भी सूरज आसमान में चमकता रहता है.बस, उसका रंग संतरी हो जाता है. दिसंबर-जनवरी के महीने में फिनलैंड के कई इलाकों में सूरज ही नहीं उगता. मोबाइल बनाने वाली कंपनी नोकिया और दुनिया को एंग्री बर्ड्स देने वाली रेवियो कंपनी फिनलैंड की ही हैं. इतना ही नहीं, फिनलैंड ने ही दुनिया को पहला इंटरनेट ब्राउजर दिया है.
यहां कई अजीबो-गरीब खेल खेले जाते हैं और प्रतियोगिताएं होती हैं. जुलाई में यहां वाइफ कैरिंग चैंपियनशिप होती है. यानी पत्नी को पीठ पर उठा कर दौड़ लगाने की प्रतियोगिता. इस खेल में विजेता को ईनाम के रूप में उसकी बीवी के वजन के बराबर बियर दिया जाता है. इस खेल में डेनमार्क, हॉन्ग कॉन्ग, ऑस्ट्रेलिया और अन्य कई देशों के कपल भाग लेते हैं. इसके अलावा यहां अपना मोबाइल फोन फेंकने की प्रतियोगिता भी होती है.

