Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अवैध मुर्गा तस्करी रोकने में नाकाम नेपाल, सिरहा बना तस्करी का अखाडा

 

मनोज बनैता, सिरहा, ५ बैशाख ।

सिरहा के बोर्डर ईलाके मे खुलेआम मुर्गे की तस्करी हो रही है । अवैध रुपसे हो रहे भारतीय मुर्गा और अन्डे की तस्करी के विषय में सराेकारवाला निकाय अभी तक चुप्पी साधे है जिसके कारण आमलोगो में उन निकाय उपर सन्देह होना लाजमी है । इसतरह खुले अाम मुर्गा तस्करी के कारण बोर्डर ईलाके मे रहे लोग बर्डफ्लु के जोखिम मे है । भगवानपुर, माडर, बरियारपट्टी, ठाडी, जिझौल लगायतके बजार मे बिना रोकटोक भारतीय मुर्गा और अन्डे बिक रहे हैं । जिला भन्सार कार्यालय माडर के प्रमुख राजेन्द्र हमाल ने कहा कि मुर्गे की तस्करी सम्बन्ध मे क्वारेन्टाइन अफिस को सवालात करें क्युंकि इसी अफिस की ये जिम्मेवारी है । उनहोने ये भी कहा कि भन्सार कार्यालय को जो काम करना है वो बेखुबी कर रही है । उधर माडर स्थित क्वारेन्टाइन कार्यालयका प्रमुख चन्द्रकिशोर यादव कहते है “भारतीय मुर्गा और अन्डा तस्करी होने की जानकारी होने के वाद भी हम कुछ समस्या के कारण रोक नही पा रहे है । दरसल बोर्डर पर तैनात नेपाल पुलिस का भी ये काम है कि तस्करी रोके । ” उनके अनुसार सम्बन्धित निकाय प्रमुख सबका बैठक भी लम्बा समय से नहीं बैठने के कारण ये समस्या है । प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार बरियारपट्टी, झाझपट्टी, माडर, ठाडी, कुसण्डी लगायत के नाका से खुलेआम तस्करी हो रही है जबकि नेपाल सरकार भारत से पंक्षी तथा पंक्षीजन्य अन्य चीज लानेपर पुर्ण रुप से प्रतिबन्ध लगाया है । भारत मे मुर्गा माँस कि कीमत नेपाल से प्रति किलो ५० से १०० रुपैए सस्ता है और ये भी एक वजह है तस्करी का । एक स्थानीय के अनुसार सीमा क्षेत्र के ड्युटी मे रहे नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस के साँठगाँठ के कारण ही ये तस्करी को चारचाँद लगा है । कुसण्डीका रामप्रसाद यादब बताते है कि झाझपट्टी नाका से दैनिक रुप में करीब २० से लेकर २५ भ्यान मुर्गा लहान ले जाया जाता है । पहले पहले तो रात के अन्धेरे मे तस्करी होता था पर अभी तो दिनदहाडे ही ईस काम को अन्जाम दिया जाता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *