Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिरहा में बलात्कार की घटना बढी, दारू माँस के चक्कर मे पंच द्वारा घटना दबाने की कोशिश

 
 सिरहा, ५ बैशाख ।
सिरहा के सखुवाननकार्कट्टी- ४ साबिक के सिमराहा टोल मे एक महिला बलात्कार का शिकार हुई है । सिमराहा के दलित बस्ती के तकरीवन २५ साल की परमेश्वरी देवी खङ्ग मन्डल का बैशाख १ गते रातको बलात्कार का प्रयास हुवा था । पीडित परिवार के श्रोत से ये पता चला है कि इस घटना को अन्जाम उसी गाँव के रहनेवाले लगभग ३० साल के मौधरी मन्डल ने दिया है । बैशाख १ गते फुलवारी धाम मेला जाकर लौटे परमेश्वरी देवी खङ्ग मन्डल को रात मे अचानक मौधरी मन्डल ने पीछे से दबोचा और नशे के हालत मे उनसे शारीरिक सम्बन्ध रखना चाहा था । पीडित खङ्ग अपने आपको मौधरी मन्डल के चुङ्गुल से निकलने का भरपुर प्रयास की पर नाकाम रही । घटना पश्चात् गाँव के सरपंचाे द्वारा एक आन्तरिक बैठक बैठाई गई जिसमे उक्त घटना को सहमति कर मिलाने का प्रयास किया गया । एक स्थानीय के अनुसार पीडक मौधरी मन्डल के पिता सिताराम मन्डल खत्वे ने बैठक बुलाकर पंचाे काे अपने फेवर मे लाने की काेशिश की थी । लाहान पुलिस ने कल ४ गते बैशाख के दिन उक्त पन्चायत मे सामेल मौधरी मन्डल के पिता सिताराम मन्डल खत्वे, खुसिलाल यादव, राम दुलार पासमान , और घुरन मन्डल को गिरफ्तार किया था पर शाम को तारीख मे छोडा था । खुसीलाल यादव स्थानीय चुनावमे एमाले की ओर से वार्ड अध्यक्ष मे कुछ ही भोट से हारा था । उसीतरह रामदुलार पासमान सखुवानन्कारकट्टी कार्यपालिका का सदस्य है । एक स्थानीय नाम न छापने के शर्त मे कहा है कि इन पंचाे का काम ही यहि है । विगत मे भी कई घटनाकाे ईसी तरह दबानेका प्रयास किया है । ये लोग घटना मिलाने के बहाने कुछ पैसे जरिवाना करते है और दारु और माँस के साथ रात काे रंगीन करते है । अभियुक्त मौधरी मन्डल के साथ साथ पन्च सुदिलाल यादव और मुसहरु यादव फरार है । लाहान पुलिस की खोज जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com