माेरंग में दाे की संदिग्ध माैत
२१ अप्रैल,
शुक्रवार को मोरंग जिले के विभिन्न हिस्सों में दो व्यक्तियाें की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है।
सुनबर्सी -७ के तार्फुर मिया की बेटी अफसाना खातुन, की क्षतविक्षत लाश कल मिली है ।
क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय, रंगेली के अनुसार, अज्ञात व्यक्तियों ने उसे गला काटकर मारा गया है । वाे गाय चराने गई थी उसी वक्त उसका कत्ल किया गया है ।
देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने के बाद खातुन के परिवार के सदस्यों ने उसे खोजना शुरू किया। बाद में, वह अपने घर से ५०० मीटर दूर मृत पायी गयी।
इसी तरह, रंगेली नगर पालिका के ५९ वर्षीय सुकरी ऋषिदेव कल रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए थे।
पुलिस ने बताया कि उनका शरीर जिले के बेटुना बाबियाबर्टा की भीतरी सड़क में पाया गया था।
पुलिस ने कहा कि दोनों को पोस्टमेार्टम के लिए रंगेली अस्पताल में रखा गया है।
एरिया पुलिस ऑफिस, रंगेली के इंस्पेक्टर संजीव बाबू खड़का ने कहा कि वे दोनों मामलों की जाँच चल रही है।


