Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान की मशहूर नाटककार मदीहा गौहर का निधन

 

२५ अप्रैल

पाकिस्तान की प्रख्यात नाटककार और निर्देशक मदीहा गौहर का बुधवार सुबह यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। भारत और पाकिस्तान के बीच अमन की हिमायती 62 वर्षीय गौहर करीब तीन साल से कैंसर से पीडि़त थीं। 1956 में कराची में जन्मीं गौहर ने अपने नाटकों में खास तौर पर महिलाओं से संबंधित मुद्दों को उठाया। इनमें शिक्षा, ऑनर किलिंग, स्वास्थ्य, परिवार नियोजन और बच्चियों के अधिकार प्रमुख हैं। ‘टोबा टेक सिंह’, ‘बुल्हा’, ‘दारा’, ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’, ‘कौन है ये गुस्ताख’ उनके प्रमुख नाटकों में हैं।

 भारत और पकिस्तान के बीच शांति की स्थापना के लिए 1983 में उन्होंने अजोका थिएटर की स्थापना की थी। अजोका के कलाकारों ने भारत समेत एशिया और यूरोप के कई देशों में अपनी प्रस्तुति दी। उनके नाटक आज भी भारत के रंगमंच प्रेमियों के दिलों में विशेष स्थान रखते हैं। रंगमंच के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए 2006 में उन्हें नीदरलैंड्स के प्रतिष्ठित प्रिंस क्लाज अवार्ड से सम्मानित किया गया था। 2005 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए भी नामित किया गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *