लोकतंत्र कमजोर बनाने के लिए काँग्रेस के खिलाफ नियोजित हमले किए जा रहें हैंः सभापति देउवा
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २५ अप्रील ।
नेपाली काँग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर बनाने के लिए काँग्रेस के खिलाफ नियोजित हमले किए जारहे हैं ।
काँग्रेस नेता चक्रबहादुर ठकुरी के तिसरे स्मृति दिवस के अवसर पर आज काठमांडू में आयोजीत कार्यक्रम में सभापति देउवा ने कहा काँग्रेस के उपर लगाए गए निराधार आरोप समय आने पर असत्य साबित होंगे ।
उन्होंने कहा दों कम्युनिष्ट पार्टी एक होने की बजह से उसके आगे काँग्रेस थाड़ी कमजोर नजÞर आरही हैं लेकिन हम उसके बाबजÞूद आन्तरिक एकता कायम कर सशक्त होकर आगे बढ़ेगें । उन्होंने कहा नेता ठकुरी के निधन से काँग्रेस को बहुत बड़ा नुक्सान हुवा हैं ।


