Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल और बंगलादेश को सुरुंग मार्ग से जोड़ा जाएगाः मन्त्री यादव

 

काठमांंडू, २९ अप्रिल । उद्योग, वाणिज्य तथा आपुर्ति मन्त्री मातृका यादव ने कहा है कि नेपाल से बंगलादेश तक सुरुंग मार्ग निर्माण कर अन्तर्राष्ट्रीय सड़क सञ्जाल से नेपाल को जोड़ा जाएगा । दक्षिण एशियाली देशों की साना तथा मझौला व्यावसायी मञ्च द्वारा काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए आइतबार मन्त्री यादव ने कहा कि नेपाल, भारत और बंगलादेश बीच विचार–विमर्श कर उक्त परियोजना को आगे बढ़ाने की तैयारी हो रही है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री यादव ने कहा– ‘नेपाल और बंगलादेश बीच सबसे नजदीक की दूरी में टनेल निर्माण किया जाएगा, टनेल निर्माण के बाद विश्व सञ्जाल में सम्पर्क के लिए और भी सहजता आएगी ।’ उनका मानना है कि नेपाल अति कम विकसित भूपरिवेष्ठित देश है, जिसके चलते विश्व बाजार में संपर्क स्थापित करने के लिए कठिनाइयां हो रही है ।
मन्त्री यादव ने यह भी कहा है कि प्रधानमन्त्री ओली की भारत भ्रमण के दौरान जलमार्ग से नेपाल को जोड़ने के लिए सहमति बन चुकी है । उन्होंने कहा कि अब चीन के साथ भी संबंध में और मजबूती प्रदान करना है और देश को आर्थिक रुप में समृद्ध बनाना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *