Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कलकत्ता बंदरगाह से चला 58 कंटेनर बथनाहा पहुचा ,नेपाली कारोबारियो में खुशी

 


माला मिश्रा बिराटनगर । गत वुधवार को कलकत्ता से बथनाहा के लिए 58 कंटेनर लेकर चली मालगाड़ी शनिवार के रात पहुचा जिसे रविवार के सुवह रेलवे यार्ड में पलेश कर किरान से उतारा गया । ट्रायल के रूप में पहुची उक्त रेलगाड़ी में पेप्सी कम्पनी का सामान होने की बात रेलवे ऑन डयूटी अधिकारी ने दी । रेलवे अधिकारी ने बताया कि यह ट्राइल गाड़ी था जिसके कारण विलम्ब हुआ है आगामी दिनों में नियमित होने के बाद इसमें सुधार हो जाएगा । कारोबारी व सांसद मोती दुग्गड़ ,मोरंग व्यापार संघ का वरिष्ट उपाध्यक्ष प्रकाश मुंदड़ा ने बताया नेपाली कारोबारियो को रेल मार्ग से काफी फायदा पहुचेगा । सड़क मार्ग में खर्च ज्यादा लगता था इसके अलावा कई तरह के झंझट का सामना करना पड़ता था । बता दे कि भारत और नेपाल सरकार ने 2010 में एक समझौता किया था जिसके तहत नेपाल के पांच सीमावर्ती शहरों तक रेलमार्ग को विस्तार किया जाना था जिसका सम्पूर्ण खर्च भारत सरकार को उठाना था । सिर्फ नेपाल भु भाग में अधिग्रहण किये गए जमीन का मुआबजा नेपाल सरकार को देना था ।

यह भी पढें   पर्वतारोही निर्मल पुर्जा के निधन के शोक में अन्नपूर्ण गाँवपालिका में सार्वजनिक अवकाश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com