Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनौती जो कल थी आज भी वही- मनजीवसिंह पुरी

 
मनजीव पुरी, नेपाल के लिए भारतीय राजदूत

हिमालिनी अप्रैल अंक ,२०१८ | हमें लगता है कि वर्तमान सरकार की प्राथमिकता और चुनौती जो कल थी आज भी वही है । नेपाल के लिए विकास ही सबसे बड़ी आवश्यकता है ।  ये सच है कि भूगोल बदल सकता है पर इतिहास नहीं बदला जा सकता इसलिए भारत और नेपाल के रिश्ते को भी नहीं बदला जा सकता है क्योंकि इनका इतिहास और भूगोल एक दूसरे के करीब रहा है । नेपाल की नीति विकास की राह में जो भी होगी भारत का सहयोग उसके साथ होगा । बात चाहे हाइड्रोपावर की हो, बिजली उत्पादन की हो या पर्यटन की हो भारत हर कदम पर साथ है । जहाँ तक पर्यटन का सवाल है तो इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि नेपाल में सबसे अधिक पर्यटक भारत से आते हैं । भारत सरकार और राज्य सरकार ने इसके लिए कई सुविधाओं को प्रदान किया है । भारतीय पर्यटकों की संख्या बढे इसका हर सम्भव प्रयास किया जाता रहा है । भारतीय पर्यटक से नेपाल को प्रत्यक्ष लाभ होता है । चाहे मानसरोवर की यात्रा हो या मुक्तिनाथ की यात्रा हो भारतीय पर्यटक यहाँ आना चाहते हैं और भारत सरकार इसके लिए सुविधा भी प्रदान करती है । नेपाल के प्रधानमंत्री भारत यात्रा में पर जा रहे हैं । आप यकीन करें कि वहाँ आपकी आवश्यकता और आपकी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी । इसमें किसी शक की गुंजाइश नहीं है । लेकिन पहले आपको तय करना होगा कि आपकी प्राथमिकता क्या है और आप देश के विकास के लिए किस नीति का निर्धारण करना चाहते हैं उसे सामने लाइए और उस पर कार्य कीजिए । भारत  निवेश करना चाहता है बशर्ते यहाँ सुरक्षित निवेश का वातावरण बनाया जाय । आप किसी भी देश से अपने विकास के लिए सहयोग लेने के लिए स्वतंत्र हैं पर यह यकीनी तौर पर विश्वास करें कि भारत हमेशा नेपाल का विकास चाहता है और इसके लिए हर सम्भव सहयोग करने के लिए तत्पर है । बिजली और पानी आपका है निर्णय भी आपका ही होगा पर कदम तो आगे बढ़ाना आवश्यक है । नेपाल आगे बढ़ भारत उसके साथ है और रहेगा । (नेपाल भारत मैत्री समाज द्वारा आयोजीत प्रोग्राम मे )

यह भी पढें   नेपाल के बाल सुधारगृहों में अमानवीय हालात: क्षमता से चार गुना अधिक बच्चे, बुनियादी सुविधाओं का भी संकट

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *