तत्कालीन एसएसपी ने किया संचारकर्मियो के साथ दुर्व्यवहार

बिराटनगर /33 किलो सोना प्रकरण में वुधवार को वयान के लिए मोरंग जिल्ला अदालत आए महानगरीय अपराध अनुसंधान का तत्कालीन एसएसपी देवेश लोहनी ने समाचार संकलन के लिए अदालत परिसर में मौजूद संचारकर्मियो के साथ दुर्व्यवहार किया । प्राप्त जानकारी अनुसार अदालत में मौजूद अभियुक्तों को फोटो खींचने के क्रम में एसएसपी ने ऑनलाइन खबर के प्रतिनिधि ध्रुब भट्टराई ,सुमन सुस्केरा, सुमन तिमसिना के ऊपर लात से प्रहार किया । बता दे कि सोना प्रकरण में 63 लोगो के विरुद्ध जिल्ला अदालत मोरंग में मुद्दा दर्ता हुआ है जिसमे पूर्व डीआईजी, तत्कालीन एसएसपी सहित कई अधिकारी शामिल है ।

