Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो ट्रेड युनियन के बीच एकीकरण (फोटो फिचर)

 

काठमांडू, १ मई । अन्तर्राष्ट्रीय (१२९वे) मई दिवस के अवसर पर दो ट्रेड युनियन के बीच एकीकरण की गई है । राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक ट्रेड युनियन महासंघ (स्वतन्त्र) और समाजवादी ट्रेड युनियन महासंघ बीच मंगलबार काठमांडू में आयोजित उक विशेष कार्यक्रम के बीच एकीकरण की गई है । दो ट्रेड युनियन में से एक स्वतन्त्र है तो दूसरा संघीय समाजवादी फोरम नेपाल निकट हैं । दोनो ट्रेड युनियन मिलकर ‘समाजवादी लोकतान्त्रिक ट्रेड युनियन महासंघ गठन की गई है ।


संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने एकीकृत महासंघ की घोषणा किया है । कार्यक्रम में वितरित संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार श्रमिक वर्गों की वर्गीय मुद्दा के लिए महासंघ निरन्तर क्रियाशील रहेगी । विज्ञप्ति में कहा है– ‘महासंघ श्रम ऐन २०७४, सामाजिक सुरक्षा ऐन २०७४ को प्रभावकारी कार्यान्वयन के लिए भूमिका निर्वाह करेगी । मर्यादित काम, मर्यादित पारिश्रमिक, सामाजिक सुरक्षा, सामूहिक सौदाबाजी, सुरक्षित कार्यस्थल, मजदूर मैत्री न्याय सम्पादन, संविधान के अनुसार राष्ट्रीय श्रम आयोग का गठन जैसे एजण्डा को महासंघ आगे बढ़ाएगी ।’

यह भी पढें   विपदा के घावों पर मरहम लगाकर समृद्धि की राह पर आगे बढ़ेंगे : प्रधानमंत्री


मजदूर वर्गो कि हक–अधिकार के प्रति प्रद्धबता व्यक्त करते हुए विज्ञप्ति में आगे कहा है कि संविधान की सफल कार्यान्वयन, राजनीतिक स्थायित्व और आर्थिक समृद्धि की ओर देश को ले जाना है और उल्लेखित कार्यभार को पूरा करने के लिए लोकतान्त्रिक गणतन्त्र, संघीयता, पहचान, धर्म निरपक्षता, समावेशीकरण जैसे राष्ट्रीय एजेण्डा को सुनिश्चित करने के लिए मधेशवादी, आदिवासी, जनजाति, खसआर्य, दलित, मुस्लिम, महिला सीमान्तकृत, उत्पीडित और समग्र श्रमिक वर्ग के वर्गीय मुक्ति के लिए महासंघ मूल पार्टी संघीय समाजवादी फोरम नेपाल और अन्य सरोकारवाला पक्षों के साथ सहकार्य कर संघर्ष को जारी रखेगी ।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन – सह महामंत्री में जीवनबहादुर शाही निर्वाचित


कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए महासंघ के सह–अध्यक्ष जोगीलाल यादव ने कहा कि वर्तमान संविधान में मजदूरों की अवस्था और भी कमजोर हैं । उनका मानना है कि वि.सं. २०४७ सालों की संविधान में मजदूरों को जो अधिकार मिलता था, उसको भी आज कटौती की गई है । उनका मानना है कि मजदूरों की हक–अधिकार अन्तर्गत रहनेवाला हडताल संबंधी अधिकार को वर्तमान संविधान ने अस्वीकार किया है । राजनीतिक परिवर्तन के लिए मजदूरों की योगदान पर चर्चा करते हुए सह–अध्यक्ष यादव ने कहा कि मजदूरों की अपनी अधिकार पुनः स्थापित होनी चाहिए ।

यह भी पढें   नवरात्र: नौ दिनों का पावन पर्व* एक सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक चेतनामुलक विश्लेषण

एकीकृत ट्रेड यूनियन महासंघ के अध्यक्ष में नवराज दाहाल चयन हुए हैं । महासंघ के सह–अध्यक्षमा जोगीलाल यादव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष में अर्जुन लम्साल है । इसीतरह उपाध्यक्ष में विन्देश्वर राय यादव, सुनितादेवी बराल, प्रेम भुजेल, सपना अर्याल और हेमन्त माण्डव हैं । महासचिव में डिबी सरोज राई हैं तो उप–महासचिव में हरिश दाहाल, दयाराम राई, शैलेन्द्र बैद्य और बलराम चौधरी चयन हुए हैं । इसीतरह सचिव में यज्ञकुमार राई, कुलमाया गोले, बासुदेव यादव, गोपाल राई, राजेन्द्र भुषाल और रामविलास यादव हैं । कोषाध्यक्ष में शोभा मण्डल को चयन किया गया है ।

लिलानाथ गौतम/हिमालिनी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com