Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोदी भ्रमण सफलता के लिए युवा परिचालन और संगठन विस्तार में युवा फोरम का जोड

 
रेयाज आलम, जनकपुरधाम, बैशाख १९ । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के भातृ संगठन समाजवादी युवा फोरम ने  बैशाख २८ गते भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के जनकपुर भ्रमण सफल बनाने के लिए युवा परिचालन करने का निर्णय किया और साथ ही प्रदेश नं. २ में संगठन विस्तार को तिब्रता देने का निर्णय किया।
युवा फोरम के प्रदेश अध्यक्ष आतेश सिंह के अध्यक्षता में जनकपुर में सम्पन्न बैठक से मोदी भ्रमण और संगठन विस्तार के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्णय किया । पार्टी के केन्द्रिय सदस्य एवं युवा विभाग के  सह इन्चार्ज फिरोज मन्सुर के प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न बैठक से संगठन में पूर्व में हुए कार्य का मुल्यांकन तथा समीक्षा करते हुए संगठन विस्तार को तिब्रता देने का  निर्णय किया गया।
बैठक से संगठन को व्यवस्थित करके प्रदेश स्तरीय कार्यालय निकट भविष्य में खोल्ने का निर्णय भी किया गया।  बैठक में  युवा प्रदेश समिति के पदाधिकारी और सदस्यों की उपस्थिति रही।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *